थाना बसंतपुर पुलिस की शराब कोचिया एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
मुख्य बिंदु :
थाना बसंतपुर पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन कर रहे आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
आरोपी के कब्जे से 25 पौवा देशी शराब (जुमला 4.500 बल्क लीटर) कीमती ₹2,500 एवं बिक्री रकम ₹300 जप्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
मोहल्ले में शांति भंग कर हंगामा करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई अनावेदक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।थाना बसंतपुर पुलिस का अवैध शराब, सट्टा एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।
आरोपी
शिवा सिन्हा, पिता – इंदल सिन्हा, उम्र 26 वर्ष, निवासी लखोली अटल आवास, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव।
अनावेदक
गोपेन्द्र साहू, पिता – कुलेश्वर साहू, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम पार्रीखुर्द, पुलिस चौकी सुरगी, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।
घटना का विवरण
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब, सट्टा एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना बसंतपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध रूप से अधिक मात्रा में देशी शराब बिक्री हेतु ले जा रहा है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर शिवा सिन्हा को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 25 पौवा देशी शराब (जुमला 4.500 बल्क लीटर) कीमती ₹2,500 तथा बिक्री रकम ₹300 बरामद कर जप्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 353/2026 धारा 34(ए) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
इसी दौरान इंदिरा नगर, राजनांदगांव क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग कर हंगामा कर रहे गोपेन्द्र साहू के विरुद्ध धारा 170, 126(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए इस्तगासा तैयार कर माननीय अनुविभागीय दण्डाधिकारी, राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक कौशलेश देवांगन, थाना प्रभारी बसंतपुर, प्रधान आरक्षक किशोर यादव, आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर एवं थाना बसंतपुर स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

0 Comments