बालोद
लोकेशन -गुण्डरदेही
तारीख 02/08/26
आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही का मासिक बैठक विधायक कार्यालय गुंडरदेही में सपन्न हुआ!*
बैठक में स्वागत उद्बोधन करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष श्री कचरू साहू ने कहा कि छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज जी के निर्देश पर बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी को वापस लेने,400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना पुनः लागू करने एवं स्मार्ट मीटर हटाने को की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि बूथ/पंचायत स्तर तक पहुंचकर घर - घर जाकर आवेदन पत्र एवं विरोध पत्र को भरवाने का कांग्रेसजनों से आव्हान किया।उक्त प्राप्त आवेदन पत्रों को जिला स्तरीय बिजली दफ्तर का घेराव कर आवेदन पत्रों को जमा कर पावती लिया जाएगा जिसे पीसीसी द्वारा मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।साथ ही भाजपा नेताओं द्वारा कल गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी के ऊपर लगाए गए अनर्गल,भ्रामक एवं बेबुनियाद आरोपों की कड़ी शब्दों में निंदा की एवं पूरी कांग्रेस पार्टी विधायक जी के साथ मजबूती से खड़ी है!
जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष श्री चंद्रेश हिरवानी द्वारा संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि आगामी दिनों में समस्त नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष,बूथ अध्यक्ष एवं बीएल 2 को बूथ को अधिक सशक्त बनाने,आम जनता एवं कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने,जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने एवं सोशल मीडिया के सशक्त उपयोग करने हेतु प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।आगे बताया कि ब्लॉक अध्यक्ष को पीसीसी कनेक्ट सेंटर के माध्यम से पोर्टल में जोड़ दिया गया है जिसमें पार्टी के सभी गतिविधियों को आवश्यक रूप से अपलोड करना है जिसे एआईसीसी द्वारा मानिटरिंग किया जाता है। जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने जनता को राहत देने के बजाय महंगी बिजली,बढ़े हुए बिजली बिलों तथा स्मार्ट मीटर जैसी जनविरोधी नीतियों के माध्यम से आम परिवारों पर आर्थिक बोझ लादने का काम किया है। प्रदेश के लाखों उपभोक्ता लगातार बढ़े हुए बिजली बिलों से परेशान हैं और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद मनमानी बिलिंग,पारदर्शिता के अभाव तथा उपभोक्ताओं के आर्थिक शोषण की शिकायतें निरंतर सामने आ रही है,जिसका कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक आवाज बुलंद करते हुए चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा जिसमें सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी आवश्यक है!
बैठक का संचालन महामंत्री श्री तामेश्वर देशमुख एवं आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष श्री सलीम खान ने किया!
बैठक में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के उपाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम पटेल, महामंत्री श्री भोजराज साहू,श्री सलीम खान, श्रीमती निर्मला पाटिल, जिला पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री के के राजू चंद्राकर,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री संजय साहू,जिला प्रवक्ता मोंटू चंद्राकर,जिला सचिव श्रीमती द्रौपदी साहू,मंडल अध्यक्ष रूपचंद जैन,कोषाध्यक्ष दीपेश भाई चावड़ा, ब्लॉक उपाध्यक्ष गोविंद चंद्राकर,प्रीतम ठाकुर, लिखन निषाद, महामंत्री आसिफ गहलोत, अभिषेक यादव,पवन सिन्हा,कुलेश्वर तिवारी, श्रीमती ज्योति यादव,सचिव परस ठाकुर, ओमप्रकाश यादव, रिजवान तिगाला,युगांत चंद्राकर,NSUI अध्यक्ष उस्मान रजा,पार्षद पोषण निषाद,फैज बख्श,उत्तम सोनकर,नगर कांग्रेस अध्यक्ष लालू सोनकर,सेक्टर प्रभारी अमृतानंद सिन्हा, शिवकुमार साहू,हेमंत पटेल,पवन चंद्राकर,ओंकार देवांगन,कुलदीप सिन्हा, दिनेश्वर निषाद, राजकुमार निषाद,किशन पांडे, चंद्रिका निषाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे!
रिपोर्टर
सी जी विजन टीवी चैनल बालोद गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट
9691605512

.jpeg)
.jpeg)

0 Comments