मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,
दुर्ग जिले के 03 आरोपी गिरफ्तार।
साइबर सेल एवं चौकी मोहारा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
राजनांदगांव जिले से चोरी की गई 2 मोटरसाइकिल जप्त ।
मुखबिर सूचना, तकनीकी साक्ष्य एवं त्वरित पुलिस कार्रवाई से 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 401/2026, धारा 331, 305 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
आरोपी:-(01) अरुण साहू, पिता स्व. श्यामलाल साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम जेवरासिरसा (वर्तमान पता कुम्हारी), जिला दुर्ग।
(02) विक्रम चंद्रवंशी, पिता स्व. मनोज कुमार चंद्रवंशी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम ढौर, थाना जामुल, जिला दुर्ग।
(03) जागेश्वर साहू, पिता स्व. महेत्तर साहू, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम उरला (भाठापारा), थाना भिलाई-3, जिला दुर्ग।
विवरण:- प्रार्थी समारू पिता फुलसिंह, निवासी ग्राम भैसातरा, थाना ठेलकाडीह, जिला के.सी.जी. द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 एवाई 5435 ग्राम बिजनापुर स्थित उनके समधी के घर से रात्रि के समय अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 401/2026 धारा 331, 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन पर नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डोंगरगढ़ केसरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में साइबर सेल एवं पुलिस चौकी मोहारा की संयुक्त टीम गठित कर मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पतासाजी की जा रही थी।
पतासाजी के दौरान साइबर सेल की तकनीकी सहायता एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने ग्राम ढारा बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर तीन संदिग्ध:-(01) अरुण साहू (02) विक्रम चंद्रवंशी (03) जागेश्वर साहू को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार की। आरोपी अरुण साहू की निशानदेही पर चोरी गई मोटरसाइकिल हीरो सुपर स्प्लेंडर वाहन क्रमांक सीजी 08 एवाई 5435 बरामद की गई।
साथ ही डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम करमरी से चोरी की गई एक HF DELUXE मोटर साइकिल क्रमांक CG 08 AF 0852 भी आरोपियों से जप्त की गई है (थाना डोंगरगांव अपराध क्रमांक 227/26)
पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल।
उक्त आरोपियों के विरूद्ध राजनांदगांव व आस पास के जिलों में कई अन्य चोरी के मामले दर्ज है
उक्त कार्यवाही में साइबर सेल एवं चौकी मोहारा पुलिस की सराहनीय कार्यवाही रहा।

0 Comments