बालोद
लोकेशन -गुण्डरदेही
तारीख 16/08/26
ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही का मासिक बैठक साहू सदन गुंडरदेही में सम्पन्न हुआ,जिसमें नवनियुक्त बूथ/पंचायत एवं वार्ड अध्यक्ष का सम्मान किया गया।*
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष श्री कचरू साहू ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत नवनियुक्त बूथ,पंचायत एवं वार्ड कमेटियों का गठन आप सभी के अथक प्रयास से पूरा हुआ है और बूथ को अधिक सशक्त बनाने में, सरकार की नाकामियों को जन - जन तक पहुंचाने में आप सभी की महती जिम्मेदारी है!बिजली जनांदोलन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि बिजली के दामों में बढ़ोत्तरी को वापस लेने,400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना पुनः लागू करने एवं स्मार्ट मीटर हटाने की मांग संबंधी आवेदन पत्र एवं विरोध पत्र को घर घर जाकर भरवाने का कार्य शीघ्रतापूर्वक सम्पन्न करने का निवेदन किया!
बैठक में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के महामंत्री श्री भोजराज साहू, श्री युवराज साहू, प्रवक्ता श्री यज्ञदेव पटेल,पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री संजय साहू, जिला पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष श्री के के राजू चंद्राकर,मंडल अध्यक्ष श्री सलीम खान, श्री तरुण साहू, श्री रूपचंद जैन, विधायक प्रतिनिधि श्री तरुण पारकर, श्री संतोष निषाद,श्री तुका राम साहू,ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रीतम ठाकुर,लिखन निषाद, महामंत्री अभिषेक यादव, आसिफ गहलोत(जनपद सदस्य),पवन सिन्हा,कुलेश्वर तिवारी, रिजवान तिगाला, उस्मान रजा,पार्षद फैज बख्श, गिरधारी निषाद, ओमप्रकाश यादव, महेंद्र रात्रे,नगर कांग्रेस अध्यक्ष लालू सोनकर,सेक्टर प्रभारी निजानंद चंद्राकर, गिरेंद्र यादव,बल्दू राम साहू,लक्ष्मी नारायण सोनकर,किशन पांडे,चुनुराम चंद्राकर, युवा कांग्रेस के मनीष सेन, भानुप्रताप सिन्हा, हेमंत पटेल सहित बड़ी संख्या में बूथ, पंचायत एवं वार्ड अध्यक्ष तथा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे!
रिपोर्टर
सी जी विजन टीवी चैनल बालोद गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट
9691605512



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments