Ticker

6/recent/ticker-posts

KORBA: चैतुरगढ़ से पाली तक कावड़ यात्रा 17 अगस्त को

 चैतुरगढ़ से पाली तक कावड़ यात्रा 17 अगस्त को

कोरबा पाली शशि मोहन 

पाली/बोल बम कावड़ यात्रा संघ पाली के तत्वाधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली कावड़ यात्रा इस वर्ष 17 अगस्त को आयोजित किया गया है. जिसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में है.



 क्षेत्र के कावड़ यात्रियों को 16 अगस्त की शाम तक चैतुरगढ़ पहुंचना होगा. जहां रात्रि में आवास,एवं भोजन की निशुल्क व्यवस्था रहेगी.  रात्रि में भजन कीर्तन और जागरण के बाद अगले दिन 17 अगस्त दिन सोमवार को प्रातः 5:00 बजे चैतुरगढ़ के किले में स्थित मंदिर के समीप पवित्र गरग़ज़ सरोवर में स्नान ध्यान के बाद माता महिषासुर मर्दिनी के दर्शन पूजन पश्चात कांवड़ मे जल लेकर 30 किलोमीटर दूर पाली के ऐतिहासिक शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए बाजे गाजे के साथ पाली रवाना होंगे

Post a Comment

0 Comments