Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: चाकू की नोक पर लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार।

 थाना – लालबाग, जिला  राजनांदगांव

चाकू की नोक पर लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार।

थाना लालबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 04 आरोपी गिरफ्तार।

घटना में प्रयुक्त चाकू एवं एक्टिवा वाहन जब्त।

लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य सामान बरामद।

आरोपियों के विरुद्ध धारा 311 बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही।

आरोपीगण आदतन अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध पूर्व में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट व मारपीट के मामले में जेल भेजा जा चूका है। 

 आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

नाम आरोपियान - 

01. दिगंबर साहू पिता स्वर्गीय लोकेश्वर साहू उम्र 29 साल निवासी ग्राम पेंड्री बस्ती थाना लालबाग जिला राजनांदगांव 

02. अजय ठाकुर पिता स्वर्गीय सुग्रीव ठाकुर उम्र 19 साल निवासी ग्राम पेंड्री आबादी पर थाना लालबाग जिला राजनांदगांव 

3. सुजल साहू पिता यदुराम साहू उम्र 27 साल थाना पिंडारी बस्ती ग्राम पेंड्री बस्ती थाना लालबाग जिला राजनांदगांव एवं 

4. घनश्याम खरे उर्फ धनसु पिता मोहन खरे उम्र 19 साल निवासी ग्राम पेंड्री बस्ती थाना लालबाग जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़

विवरण : - 


पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में थाना लालबाग पुलिस द्वारा

संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 03.08.2026 को प्रार्थी राजेन्द्र कुमार साहू (51 वर्ष) निवासी गांधी चौक, दीवानपारा, थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव ने थाना लालबाग में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ऑटो क्रमांक CG-08-4330 से स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने का कार्य करता है। दिनांक 03.08.2026 को लगभग दोपहर 02:10 बजे पेण्ड्री स्थित मंदिर के पास लघुशंका के लिए रुका था। उसी दौरान लाल रंग की एक्टिवा में सवार चार युवकों ने उसे घेर लिया। एक आरोपी ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी, जबकि अन्य आरोपियों ने उसकी जेब से ₹500 नगद, 01 मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस लूटकर फरार हो गए।

प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेहियों की घेराबंदी कर संदेही दिगम्बर साहू, अजय ठाकुर, सुजल साहू एवं धनश्याम खरे उर्फ धनशु को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, एक्टिवा वाहन क्रमांक CG-08-AH-8443, लूटी गई नकदी रकम 500 रूपये, 01 मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य दस्तावेज बरामद किए गए।

घटना में घातक हथियार (चाकू) का प्रयोग किए जाने के कारण प्रकरण में धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट की धाराएँ जोड़ी गईं तथा आरोपीयों को धारा 311 भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा  25 एवं 27 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

सराहनीय योगदान

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक रमेश पटेल, उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर यादव, अश्वनी यदु, प्रधान आरक्षक रोहित पड़ौती, आरक्षक राकेश धुर्वे एवं कमल किशोर यादव का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments