पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़, जिला राजनांदगांव
दिनांक : 06.08.2026
04 टन बिजली वायर चोरी का सनसनीखेज खुलासा
सीसीटीवी के सुराग से 02 आरोपी गिरफ्तार, ₹18.50 लाख की संपत्ति जप्त
33 के.व्ही. बिजली एल्युमिनियम वायर को किया था चोरी।
₹10.50 लाख मूल्य की एल्युमिनियम वायर एवं ₹08 लाख का मिनी ट्रक जप्त।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान कर रायपुर-बिलासपुर हाईवे में घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में गठित टीम की प्रभावी कार्रवाई, फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।
तुमड़ीबोड़ पुलिस एवं साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई।
घटना का विवरण:- दिनांक 21.07.2026 को प्रार्थी शुभम सोनी द्वारा पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि ग्राम दीवानभेड़ी स्थित साइट पर डम्प किए गए 33 के.व्ही. बिजली एल्युमिनियम वायर (करीब 04 टन), जिसकी अनुमानित कीमत ₹10.50 लाख है, को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 309/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में विशेष टीम गठित कर मामले की जांच की गई। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के दौरान चोरी में प्रयुक्त अशोक लेलैंड मिनी ट्रक क्रमांक CG 04 QJ 0363 की पहचान की गई।
सूचना मिलने पर कि आरोपी चोरी की वायर को बिक्री के लिए बिलासपुर ले जा रहे हैं, पुलिस टीम ने रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 05 बंडल 33 के.व्ही. एल्युमिनियम वायर (करीब 04 टन) कीमत ₹10.50 लाख तथा घटना में प्रयुक्त मिनी ट्रक कीमत लगभग ₹08 लाख जप्त किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से न्यायिक रिमांड पर जिला जेल राजनांदगांव भेजा गया। मामले में चोरी करने वाले अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
उक्त कार्रवाई में पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारंगे, सउनि नंदकुमार फरदिया, प्रधान आरक्षक लोकनाथ वर्मा, आरक्षक लोकेश साहू, आरक्षक चंद्रशेखर यादव, साइबर थाना राजनांदगांव से आरक्षक जीवन ठाकुर, मोहन साहू, मनोज खुंटे, प्रख्यात जैन सहित पुलिस टीम की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0 Comments