Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: असामाजिक तत्व के विरुद्ध पुलिस चौकी सुरगी की प्रभावी कार्यवाही

 पुलिस चौकी सुरगी, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

असामाजिक तत्व के विरुद्ध पुलिस चौकी सुरगी की प्रभावी कार्यवाही

 कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक  वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम एवं कानून-शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


इसी क्रम में दिनांक 07.08.2026 को ग्राम कोटराभाठा के ग्रामीणों द्वारा पुलिस चौकी सुरगी में शिकायत की गई कि छन्नू कंवर नशे की हालत में गांव में लोगों से विवाद एवं झगड़ा कर रहे हैं, जिससे गांव की शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस चौकी सुरगी की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शिकायत का सत्यापन किया गया तथा संबंधित व्यक्तियों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान पाया गया कि छन्नू कंवर नशापान करने के आदी हैं तथा नशे की हालत में ग्रामीणों एवं आमजनों से विवाद एवं झगड़ा करते हैं, जिससे क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था भंग होने तथा संज्ञेय अपराध घटित होने की प्रबल संभावना निर्मित हो रही थी।

उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए—

छन्नू कंवर पिता स्व. राजकुमार कंवर, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम कोटराभाठा, पुलिस चौकी सुरगी, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगाशा तैयार किया गया तथा माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने पर आरोपी को जिला जेल, राजनांदगांव में निरुद्ध कराया गया।

पुलिस की अपील

राजनांदगांव पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा उपद्रवी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध राजनांदगांव पुलिस की वैधानिक एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments