थाना बागनदी पुलिस द्वारा विगत चार वर्षो से फरार दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया
आरोपी रमेश शास्त्री पिता प्रभु शास्त्री उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम धौराभांठा तहसील बिल्हा थाना हिर्री जिला बिलासपुर
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डोंगरगढ़ केशरीनंदन नायक के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में फरार आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर विगत 04 वर्षो से अपराध धारा 363, 366, 376 भादवि एवं धारा 4, 6 पाक्सो एक्ट के फरार आरोपी रमेश शास्त्री पिता प्रभु शास्त्री उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम धौराभांठा तहसील बिल्हा थाना हिर्री जिला बिलासपुर को दिनांक 06.08.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया। आरोपी के खिलाफ माननीय सत्र न्यायालय राजनांदगांव के द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, सउनि भागवत प्रसाद धुर्वे आरक्षक दिलीप बांधे का सराहनीय योगदान रहा,

0 Comments