Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 दिनांक 17.08.2026चिखली पुलिस की कार्यवाही 

⁕ लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

⁕ आरोपी के विरूद्ध की विधि सम्मत धारा बीएनएस व आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

  आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 2000 रूपये व 01 नग धारदार चाकू को किया गया जप्त।



          दिनांक 16.08.2026 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी अपने दोस्त के साथ प्लाट देखने गौरीनगर की ओर गया था कि गौरीनगर तालाब के पास आरोपी इमरान अहमद सिद्दीकी द्वारा चाकू दिखाकर मारपीट कर दो हजार रूपये को छिनकर भागा है कि रिपोर्ट पर चौकी चिखली द्वारा धारा 311,3(5) बीएनएस, धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को सूचना दिया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक  वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चौकी चिखली पुलिस द्वारा टीम तैयार कर गौरीनगर क्षेत्र मे दबिश दिया गया आरोपी की पतासाजी कर घेराबंदी कर अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आज दिनांक को आरोपी से घटना मे प्रयुक्त 01 नग चाकू एवं लूट किये गये 2000 रूपये को जप्त किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल निरूद्ध किया गया। 

                   उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, सउनि शत्रुहन टण्डन, प्र.आर. अरूण कुमार नेताम, आर0 आदित्य सोलंकी, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी, टीकाराम धु्रव, नेम सिंह एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।

Post a Comment

0 Comments