Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: डोगरगढ़ भाजपा मंडल में अध्यक्ष पद को लेकर सियासी घमासान जारी

 डोगरगढ़ भाजपा मंडल में अध्यक्ष पद को लेकर सियासी घमासान जारी - भारतीय जनता पार्टी डोगरगढ़ में बीते दिनों हुई भारी बगावत के बाद पार्टी आलाकमान ने कार्रवाई करते हुए डोगरगढ़ मंडल को भंग कर दिया जिससे कि डोगरगढ़ में मंडल अध्यक्ष का पद अभी तक खाली है

जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी डोगरगढ़ के कार्यकर्ताओं के बीच अगला मंडल अध्यक्ष कौन होगा उसे लेकर अभी तक शहर में उत्सुकता बनी हुई है लेकिन अभी तक पार्टी आलाकमान के द्वारा

नए मंडल अध्यक्ष का नाम जारी नहीं किया गया है जिसे लेकर मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं ,

 मंडल अध्यक्ष बनने के क्या है दायरे - भारतीय जनता पार्टी जो कि अपने अनुशासन व कठोर संगठनात्मक कार्रवाई को लेकर जानी जाती है। 



उसमें मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति भी एक सीमित दायरे में की जाती है, जिसमें कि मंडल अध्यक्ष के उम्मीदवार की आयु पार्टी के मानकों के अनुरूप  होनी चाहिए तथा एक ऐसा कार्यकर्ता जो पार्टी में जमीनी स्तर से जुड़ा हो तथा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चले व संगठन को मजबूती दे ऐसे कार्यकर्ता को पार्टी मंडल अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपती है ,

 भाजपा डोगरगढ़ में मंडल अध्यक्ष पद को लेकर मुख्य दावेदार कौन - भाजपा डोगरगढ़ मंडल भंग होने के बाद अगले मंडल अध्यक्ष के कई दावेदार उभर रहे हैं जिसमें कि प्रमुखतः सौमित्र सोनी जो कि स्वर्णकार समाज डोगरगढ़ के वर्तमान अध्यक्ष है तथा युवाओं व कार्यकर्ताओं के बीच उनकी पकड़ जमीनी स्तर पर काफी मजबूत बताई जाती है तथा पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्य करने का अनुभव है तथा शहर की विभिन्न समाजों के

बड़े वर्ग का समर्थन उनको प्राप्त है उसके अलावा मंडल अध्यक्ष की रेस में सुमित ताम्रकार, जो कि डोगरगढ़ नगर पालिका में पार्षद व पीआईसी मेंबर है युवाओं के बीच उनकी भी पकड़ मजबूत बताई जाती है  उसके अलावा मोनू भंडारी , महेंद्र अग्रवाल, सत्यप्रकाश मिश्रा, अजय गढ़वाल, रजत कोठारी एवं अन्य कई युवा नेता हैं जो कि मंडल अध्यक्ष की रेस में शामिल हैं 

कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर हो रहा विवाद - सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक

भाजपा डोगरगढ़ में कार्यकारी अध्यक्ष पद नियुक्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है।अधिकतम पार्टी कार्यकर्ता यह चाहते हैं कि मंडल अध्यक्ष की स्थायी नियुक्ति हो

तथा डोगरगढ़ में भाजपा मंडल को एक नई कार्यकारिणी एवं नया नेतृत्व मिले जो कि डोंगरगढ़ भाजपा मंडल को एक नई दिशा प्रदान कर सकें ।

Post a Comment

0 Comments