थाना -बागनदी
कबाड़ियो के खिलाफ थाना बागनदी के प्रभावी कार्यवाही
कबाड़ी सामान से भरा ट्रक आयशर वाहन क्रमांक MH 49 CW 1937 में भरे 80,000 के कबाड़/वाहन सहित कुल 20,80,000 रूपये की सम्पत्ति जप्त
कबाड़ी सामान से भरा ट्रक आयशर वाहन क्रमांक MH 40 AK 7899 में भरे 2,00,000 के कबाड/वाहन सहित कुल 11,00,000 रूपये की सम्पत्ति जप्त
वाहन सहित कुल 31,80,000 रूपयें की सम्पत्ति जप्त की गई।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डोंगरगढ़ केशरीनंदन नायक के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में जिले में अवैध कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर दिनांक 31.07.2026 को ग्राम चाबुकनाला के पास एक आयशर वाहन क्रमांक MH 49 CW 1937 में भरे 80,000 के कबाड़/वाहन सहित कुल 20,80,000 रूपये एवं आज दिनांक 03.08.2026 को कबाड़ी सामान से भरा ट्रक आयशर वाहन क्रमांक MH 40 AK 7899 में भरे 2,00,000 के कबाड/वाहन सहित कुल 11,00,000 रूपये की सम्पत्ति जप्त की गई है। जप्त कबाड़ एवं वाहन सहित कुल 31,80,000 रूपयें की सम्पत्ति को मौके पर कबाड़ का कोई बिल या दस्तावेज पेश नहीं करने पर जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई। अब तक के थाना बागनदी में अवैध कबाड़ एवं काबड़ियों के विरुद्ध 05 प्रकरण दर्ज की गई है उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नंदकिशोर गौतम उप निरीक्षक देवादास भारती, सउनि भागतव प्रसाद धुर्वे, आरक्षक टाकेश्वर पटेल, संतोष महिपाल, भूपेन्द्र तुमरेकी का सराहनीय योगदान रहा।

0 Comments