बढ़ती महंगाई और चीनी के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने एक दिवसी धरना प्रदर्शन
बलरामपुर में बढ़ती महंगाई और चीनी के बढ़ते दामों को लेकर जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में राजीव गांधी प्रतिमा स्थल पर एक दिवसीय चीनी सत्याग्रह किया गया
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि चीनी के दाम में लगातार बढ़ोतरी से आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ गया है, त्योहारों के दौरान उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से सब्सिडी वाली चीनी उपलब्ध कराने बात की बलरामपुर राजीव गांधी प्रतिमा स्थल राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई धरने पर बैठकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की। कांग्रेस का कहना है कि पिछले कुछ महीनो में चीनी के दाम में करीब 15 से 20 रुपए प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है और बाजार में चीनी 50 से 55 रुपए किलो तक पहुंच गई है कांग्रेस नेताओं के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर महंगाई को लेकर निशाना साधते हुए कहा की रसोई लगातार महंगी होती जा रही है परिवारों के साथ छोटे दुकानदारों चाय दुकानों और मिठाई कारोबारी पर असर पड़ रहा है ।
कांग्रेस का आंदोलन गांव और ब्लॉक स्तर तक ले जाया जाएगा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समीर सिंह देव ने कहा कि गांधी के सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए महंगाई के खिलाफ यह सत्याग्रह किया गया है राजपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि महंगी चीनी का असर छोटे व्यापारियों पर भी पड़ रहा है चाय और मिठाई दुकानदारों की लागत बढ़ने से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। एक दिवसीय सत्याग्रह के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे कार्यक्रम के समापन पर जिला महासचिव संतोष यादव एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समीर सिंह देव ने उपस्थित कांग्रेस जनों एवं पत्रकारों पर आभर व्यक्त किया ,सत्याग्रह के जरिए सरकार से बढ़ती चीनी के दामों को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है,अब देखना होगा कि सरकार की ओर से क्या कदम उठाया जाता है ,
सीजी विजन टीवी से रिपोर्टर अरविंद कुमार बेक

0 Comments