Ticker

6/recent/ticker-posts

BALRAMPUR: जंगल में बकरी चराने गए युवक पर भालू ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल।

 जंगल में बकरी चराने गए युवक पर भालू ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल।  


 राजपुर (बलरामपुर)। सेवारी क्षेत्र के जंगल में गुरुवार दोपहर एक जंगली भालू ने 38 वर्षीय युवक पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


परिजनों ने घायल को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु लाया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे अम्बिकापुर रेफर कर दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार, आनंद मिंज दोपहर लगभग 1:00 बजे जंगल की ओर बकरियां चराने गया था। इसी दौरान घने जंगल में एक जंगली भालू ने उस पर अचानक हमला बोल दिया। भालू के हमले में युवक के चेहरे और सिर पर गहरे घाव लगे हैं।


युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर भालू को जंगल की ओर भगाया। इसके बाद लहूलुहान हालत में आनंद मिंज को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका प्राथमिक उपचार के बाद अम्बिकापुर रेफर कर दिया है। जंगल से सटे इलाकों में भालू के हमले की इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments