बाईस सितम्बर को 22 लीटर अवैध शराब जप्त दो आरोपी गिरफ्तार
*गरियाबंद के छुरा,फिंगेश्वर में आबकारी विभाग की बड़ी कारवाई
देवभोग --गरियाबंद जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने आबकारी विभाग लगातार कारवाई कर रही है कारवाई के बीच आबकारी टीम ने बीते 22 सितम्बर को गरियाबंद के वृत्त में छुरा और फिंगेश्वर दो अलग अलग स्थानों में 22 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त किया है वहीं इस मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।ये आबकारी विभाग की पहली कारवाई नहीं है इसके पहले भी आबकारी विभाग ने जिलेभर में दर्जनों कारवाई कर चुकी है।
सूचना पर घेराबंदी आरोपी छुपा ना सके अपने अवैध कारोबार
एक तरफ जिलेभर में अवैध शराब बिक्री,निर्माण और परिवहन पर पूर्ण रोक लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है ऐसे में जिले के कलेक्टर और एसपी के निर्देश पर मुखबिर सूचना मिलते ही आबकारी उपनिरीक्षक नागेश राज श्रीवास्तव सहित आबकारी विभाग की टीम ने छुरा और फिंगेश्वर में घेराबंदी कर दबिश दी सूचना जितना पुख्ता था उतना ही दबीश भी जबरदस्त की अवैध कारोबारियों को अपने गोरख धंधा छुपाने का मौका ही नहीं मिल सका।
कहां के कौन है आरोपी और आबकारी विभाग ने क्या कारवाई की?
अवैध शराब बिक्री मामले में पहली कारवाई पहली कारवाई छुरा के नवाडीह में हुयी जिसमें 32 वर्षीय परदेशी राम साहू पिता चतुर राम साहू को अवैध शराब बिक्री करते दबोचा तो वहीं दूसरी कारवाई फिंगेश्वर के वनलोहझर के 20 वर्षीय उगेश पिता बनबोधी ध्रुव को ऐसे ही अवैध शराब बिक्री मामले में गिरफ्तार कर लिया।दोनों आरोपियों से 4400 रूपये के 22 लीटर महुआ शराब जप्त की गयी है आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों पर आबकारी एक्ट 34(1)ख, 34(2), 59क के तहत कारवाई की है।
आखिर ग्रामीण इलाकों में क्यों पनप रहा है शराब का अवैध कारोबार?
नशाखोरी के मामले पर छग दूसरे नम्बर पर है जिले के ग्रामीणों इलाकों में जहां नशा उन्मूलन के लिये जिला प्रशासन नया सबेरा अभियान चलाकर रोक लगाने बहुत कुछ सफल भी हुयी है मगर क्षेत्र के युवाओं में इसकी बुरी लत जब जमा चुकी है।देशी महुआ शराब के अलावा ओडिशा सीमा पर लगे इलाकों में देशी के नाम पाऊच में जहर बिक रहा है पुलिस सहित आबकारी विभाग लगातार कारवाई में जुटी है पर मोटी मुनाफा कमाने शराब बिचौलिए अब भी अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं।

0 Comments