बेलगहना। सेवा संकल्प अभियान के तहत आँगनबाड़ी केंद्र कोनचरा में आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्गेश कुमार पटेल उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि दुर्गेश कुमार पटेल ने उपस्थित ग्रामीणों एवं हितग्राहियों से संवाद करते हुए मोदी सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी साझा की और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम में आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन की सक्रिय उपस्थिति रही। आँगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बाल विकास परियोजना से संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ग्रामीणों के साथ साझा की।
ग्रामीणों एवं हितग्राहियों की मौजूदगी में आयोजित यह आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम जनजागरूकता और सेवा के संदेश के साथ संपन्न हुआ।



0 Comments