पुलिस चौकी चिचोला
अवैध रूप से डीजल ब्रिकी व भंडारण करने वाले के विरूद्ध चिचोला पुलिस व स्पेशल टीम
डोंगरगढ डिवीजन की कार्यवाही
आरोपी युपी ढाबा संचालक द्वारा किराये का मकान में अवैध रूप से डीजल का भंडारण कर
अवैध धन लाभ अर्जित वाले पर कार्यवाही
प्रकरण में आरोपी अतीक खान उर्फ जुम्मन खान घटना दिनांक से फरार है
आरोपी के किराये के मकान से प्लास्टिक के सिन्टेक्स एवं प्लास्टिक टैंकों में 4000 लीटर किमती 412000 रूपये जप्त किया गया
दिनांक 03.09.2026 को मुखबिर से सूचना मिला कि युपी प्रतापगढ ढाबा(जुम्मन ढाबा) रामपुर(खातुटोला) पाटेकोहरा बेरियर के पास मे ढाबा संचालक द्वारा ग्राम नारायणगढ में देवनारायण साहू के किराये का मकान में अवैध रूप से डीजल का भंडारण कर अवैध रूप आने जाने वाले ट्रकों के ड्रायवरों को बेचकर अवैध धन लाभ अर्जित कर रहा है, और किराये का मकान में बाहर के शटर में ताला बंद करके रखा है। जिसका चॉबी जुम्मन खान के पास में है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के द्वारा चलाये जा रह अवैध कार्यो के रोकथान हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अति0 पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव कीर्तन राठौर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केसरीनंदन नायक के दिशा-निर्देशन पर स्पेशल टीम डोगरगढ डिवीजन व पुलिस चौकी चिचोला के द्वारा उसके किराये के मकान रेड कार्यवाही किया जहॉ आरोपी द्वारा ताला लगाकर उसका चॉबी लेकर गया था। जिसे गवाहों के समक्ष पंचनामा तैयार कर ताला तोडा गया जहॉ किराये के मकान से प्लास्टिक के सिन्टेक्स एवं प्लास्टिक टैंक में 4000 लीटर किमती 412000 रूपये जप्त किया गया आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा आवश्यक वस्तु अधि0 1955 की धारा 3,7, धारा 303(2) बीएनएस 35(ख) बीएनएसएस का घटित पाये जानें से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया एवं फरार आरोपी जुम्मन ढाबा पता तलाश किया जा रहा है।

.jpeg)
0 Comments