Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: गौवंश के अवैध परिवहन पर थाना सोमनी राजनंदगांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही

 गौवंश के अवैध परिवहन पर थाना सोमनी राजनंदगांव  पुलिस की बड़ी कार्यवाही

भंडरा महाराष्ट्र ले  जा रहे 18 नग भैंस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी को जेल दाखिल, 8.80 लाख रुपये की संपत्ति जप्त

18 नग मवेशी (भैंस), अनुमानित कीमत 1,80,000 रूपये ।

 अवैध परिवहन में प्रयुक्त टाटा आयसर वाहन क्रमांक CG-15-DZ-4514, कीमत 7,00,000 रूपये जप्त।

कुल 8,80,000 रूपये की संपत्ति जप्त।

 मुख्य आरोपी  ड्राइवर सगीत मधुकर आदतन  अपराधी  भिलाई 3 थाना दुर्ग का जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

 न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया।

 प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी की तलाश जारी।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सोमनी पुलिस की त्वरित कार्यवाही

दिनांक 06.09.2026 को थाना सोमनी पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि टाटा आयसर वाहन क्रमांक CG-15-DZ-4514 में अवैध रूप से मवेशियों को भरकर दुर्ग से राजनांदगांव की ओर ले जाया जा रहा है।



मुखबिर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री के.पी. मरकाम के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम द्वारा ठाकुरटोला टोल प्लाजा के सामने राजनांदगांव की ओर आने-जाने वाले वाहनों की नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दुर्ग की ओर से राजनांदगांव तरफ आ रहे संदिग्ध टाटा आयसर वाहन क्रमांक CG-15-DZ-4514 को चेकिंग हेतु रोकने का प्रयास किया गया।

पुलिस टीम को चेकिंग करते देखकर वाहन चालक द्वारा वाहन को यू-टर्न लेकर तेज गति से वापस दुर्ग की ओर भगाने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल वाहन का पीछा किया गया। इसी दौरान चालक ने ग्राम टेडेसरा के पास जीई रोड पर अपना ढाबा के सामने बने डिवाइडर से वाहन को टकरा दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया।

पुलिस टीम द्वारा तत्काल वाहन चालक को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम संगीत मधुकर उर्फ टेटे, पिता छन्नूलाल मधुकर, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम पथर्रा, थाना भिलाई-3, जिला दुर्ग (छ.ग.) बताया।

आरोपी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अपने साथी राजू पारधी, निवासी बुचीडीह सरदा के साथ ग्राम पथर्रा से 18 नग भैंसों को टाटा आयसर वाहन में भरकर अवैध रूप सेभंडरा ले जा रहा था।

18 नग भैंस एवं वाहन सहित 8.80 लाख रूपये की संपत्ति जप्त

मौके पर वाहन की तलाशी लेने पर वाहन के अंदर 18 नग मवेशी (भैंस) पाए गए। पुलिस द्वारा मौके पर निम्न संपत्ति जप्त की गई—

18 नग भैंस — कीमत 1,80,000 रुपये 

टाटा आयसर वाहन क्रमांक CG-15-DZ-4514 — कीमत 7,00,000 रूपये 

इस प्रकार पुलिस द्वारा कुल 8,80,000 रूपये की संपत्ति जप्त की गई।

आरोपी गिरफ्तार कर जेल दाखिल

आरोपी का कृत्य पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11, छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 एवं धारा 3(5) बीएनएस के तहत अपराध घटित करना पाए जाने पर थाना सोमनी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी संगीत मधुकर उर्फ टेटे को दिनांक 06.09.2026 को  गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी का ज्युडिशियल रिमांड पर  जेल वारंट जारी किया गया।

जेल वारंट प्राप्त होने के पश्चात थाना सोमनी पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत जेल दाखिल कराया गया।

प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी राजू पारधी की तलाश जारी है तथा प्रकरण में अग्रिम विवेचना की जा रही है। 

 उक्त कार्रवाई में थाना सोमनी के प्रधान आरक्षक दुलेश्वर साहू, बद्रीनाथ दिनकर, आरक्षक तुषार मरकाम,मनोज ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

थाना सोमनी पुलिस की अपील

थाना सोमनी पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि क्षेत्र में गौवंश के अवैध परिवहन, पशु क्रूरता, पशु तस्करी अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध एवं अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना  को सूचना दें।

Post a Comment

0 Comments