गुण्डरदेही के 17 ग्रामों की 100 से अधिक महिला कमांडो सम्मानित, साहस और सेवा को मिला सम्मान
महिला कमांडो गांवों में सामाजिक बुराइयों को दूर करने और शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में निभा रहीं महत्वपूर्ण भूमिका
गुण्डरदेही में आज महिला महिला कमांडो प्रशिक्षण कार्यशाला एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में के रूप में जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी जी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन नगर पंचायत सीएमओ कमल ठाकुर पद्मश्री शमशाद बेगम शामिल हुए। सामाजिक बुराइयों का सामना करने, अपराधों को हतोत्साहित करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली गुण्डरदेही क्षेत्र के 17 ग्रामों की महिला कमांडो को सम्मानित किया गया। महिला कमांडो अपने साहस, निष्ठा और समर्पण से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही हैं।
इस अवसर पर 17 ग्रामों की महिला कमांडो टीम की 100 से अधिक महिला कमांडो का सम्मान किया गया। उन्हें उनके निस्वार्थ सेवा, परिश्रम और सौंपे गए कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान केवल साड़ी, लाठी और टॉर्च तक सीमित नहीं है, बल्कि महिला कमांडो के शौर्य और सेवा का प्रतीक है। 50 साड़ी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन के द्वारा दिया गया साथ ही शांता देवी की स्मृति में 110 साड़ी प्राप्त हुआ। पुलिस विभाग के द्वारा टार्च और जिला प्रशासन के द्वारा लाठी और सीटी प्रदान किया गया ।
श्रीमती शमशाद बेगम ने कहा कि मेरी बहनें बड़ी निष्ठा एवं परिश्रम के साथ अपना कार्य करती हैं। वे गांवों में सामाजिक बुराइयों को दूर करने तथा समाज में जागरूकता लाने के लिए निरंतर प्रयास करती हैं। इस सम्मान के लिए मैं सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद देती हूं।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने कहा कि महिला कमांडो जिस समर्पण भाव से काम कर रही हैं, वह बहुत ही प्रशंसनीय है। जिस तरह से शासन और प्रशासन के साथ मिलकर कार्य को अंजाम देती हैं, वह सराहनीय है। शासन-प्रशासन के समय-समय पर दिए गए निर्देशों और आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास करें। साथ ही समिति के द्वारा मांग की गई आवश्यकताओं को भी पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। समिति के द्वारा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि महिला कमांडो को सम्मानित करते हुए उन्हें बहुत ही गर्व और हर्ष महसूस हो रहा है। ये महिलाएं जिले की शान हैं और उनके कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। आगे भी उन्हें भरपूर सहयोग एवं समर्थन दिया जाएगा।
महिला कमांडो ने कहा कि सम्मान प्राप्त कर उनका मन प्रसन्न हो गया है। वे गांवों में एकता एवं शांति बनाए रखने और सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए अपनी भरसक कोशिश करती रहेंगी।कार्यक्रम के माध्यम से महिला शक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और सुरक्षित समाज के निर्माण में महिला कमांडो के योगदान की सराहना की गई।
रिपोर्टर
सी जी विजन टीवी चैनल बालोद गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट
9691605512
.jpeg)
.jpeg)

0 Comments