Ticker

6/recent/ticker-posts

DURGKONDAL: कोदापाखा लैंप्स फिर घाटे में,12 गांव के किसानों ने समिति को घेरा

 कोदापाखा लैंप्स फिर घाटे में,12 गांव के किसानों ने  समिति को घेरा


कोदापाखा लैंप्स में हर तौल पर 500 ग्राम दान, फिर भी 52 लाख का घाटा


दुर्गूकोंदल ।आदिम जाति सहकारी समिति कोदापाखा को प्रत्येक वर्ष 17लाख रूपये की धान दान करने की बावजूद कोदापाखा समिति को घाटा हो रही है।  सूखत ना हो, समिति को घाटा ना हो, इसके लिए 12गांव के किसान प्रति तौल में 500ग्राम धान मुफ्त में दान कर देते हैं। यानि एक क्विंटल में 1250ग्राम दान कर देते हैं। इस कारण क्षेत्र के किसानों में रोष व्याप्त है।आदिम जाति सहकारी समिति कोदापाखा हर साल धान खरीदी में घाटा हो रही है। वर्ष 2025-26 में 52लाख 26हजार 383रूपये की घाटा हुई है, जबकि वर्ष 2024-25 में 49लाख 48हजार 344रूपये की घाटा हुई थी, घाटा के कारण प्रतिवर्ष कोदापाखा समिति को 13-13लाख रूपये कमीशन नहीं मिली। इससे आक्रोशित किसानों ने कोदापाखा समिति प्रांगण में 12गांव के किसानों की बैठक बुलाई। लैंपस प्रबंधक कोदापाखा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्गूकोंदल के प्रबंधक को किसानों सूखत घाटे का जवाब मांगा। संतुष्ट जनक जवाब नहीं मिला तो नाराज़ किसानों ने कहा कि सूखत की 52लाख रूपये को10अक्टूबर तक जमा करें। और कमीशन राशि 13लाख रूपये समिति में जमा करें। अन्यथा पुलिस थाना दुर्गूकोंदल में रिपोर्ट  दर्ज  करायेंगे।   इस दौरान जिला सहकारी बैंक दुर्गूकोंदल के प्रबंधक साहिन खान, प्रभारी समिति प्रबंधक कोदापाखा रवि वर्मा, समिति अध्यक्ष तुलसी मातलाम, जगत दुग्गा, रमेश दुग्गा, मुकेश गावड़े, रामजी पुड़ो, भगवानी सिन्हा, सन्नू कल्लो, गुलाब बघेल, शिवप्रसाद बघेल, सियाराम पोटाई, सत्यनारायण ध्रुव,  जयलाल ध्रुव, जगन्नाथ मंडावी, मेहर कोमरा, पतिराम नरेटी सहित बड़ी संख्या किसान प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments