तुमड़ीबोड़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही, सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार।
ग्राम टप्पा में तालाब के पास चाकू दिखाकर लोगों को डरा-धमका रहा था आरोपी।
आरोपी के कब्जे से लोहे के पट्टे से निर्मित धारदार चाकू बरामद।
आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर भेजा गया जेल।
नाम आरोपी- धर्मेन्द्र सिन्हा पिता राजकुमार सिन्हा उम्र 21 वर्ष पता ग्राम टप्पा पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ थाना लालबाग जिला राजनांदगांव।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ द्वारा चाकूबाजी के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई की गई। दिनांक 30.09.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम टप्पा में तालाब के पास चाकू लहराकर आम लोगों को डरा-धमका रहा है, सूचना पर तुमड़ीबोड़ पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को धारदार चाकू सहित पकड़ा गया। आरोपी धर्मेन्द्र सिन्हा के कब्जे से लोहे के पट्टे से निर्मित धारदार चाकू को जप्त किया गया। आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को भयभीत करना पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारंगे, सउनि. चुन्नीलाल साहू, आर. दिनेश्वर दास मानिकपुरी, आर. सिंधु सिन्हा एवं पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

0 Comments