Ticker

6/recent/ticker-posts

कोरबा : नगर पंचायत छुरी की अध्यक्ष के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा.. कांग्रेस पार्षद समेत बीजेपी पार्षद कर सकते है बगावत.. CMO से अविश्वास प्रस्ताव की मांग की.

 कोरबा : नगर पंचायत छुरी की अध्यक्ष के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा.. कांग्रेस पार्षद समेत बीजेपी पार्षद कर सकते है बगावत.. CMO से अविश्वास प्रस्ताव की मांग की.

कोरबा पाली शशि मोहन कोशला


 : कोरबा जिले के छुरी नगर पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए पार्षदों ने एक आवेदन नगर पंचायत छुरी के CMO को सौंप दिया है। जिसमें उन्होंने नगर पंचायत के अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। यहां नगर पंचायत की अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी की है। इसके बावजूद नगर पंचायत छुरी के पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

छुरी नगर पंचायत में अध्यक्ष को मिलाकर 14 पार्षद हैं। इनमें से कांग्रेस पार्षद समेत बीजेपी के नाराज़ पार्षदों ने सोमवार दोपहर को छुरी नगर पंचायत CMO को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मांग पत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष नीलम अशोक देवांगन के खिलाफ शिकायत की है। अध्यक्ष की कार्यप्रणाली से पार्षद काफी नाराज हैं। पार्षदों ने CMO से यहां जल्द से जल्द अविश्वास प्रस्ताव के लिए तिथि निर्धारत करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि पार्षदों के इस तरह से मोर्चा खोलने से अध्यक्ष की कुर्सी जाना लगभग तय माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments