Ticker

6/recent/ticker-posts

मिठ्ठू नवागांव में 10 दिवसीय मछली पालन प्रशिक्षण संपन्न, समूहों को दी गई वैज्ञानिक तरीके से पालन की जानकारी

 


बेलगहना। क्षेत्र के मिठ्ठू नवागांव में मछली पालन को बढ़ावा देने एवं ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित 10 दिवसीय मछली पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोनचरा जनपद सदस्य रोहणी नेतु यादव उपस्थित रहीं। इस दौरान मत्स्य निरीक्षक हिगलाज साहू ने मछली पालन करने वाले समूहों के सदस्यों को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण में मछली पालन की आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीक, तालाब प्रबंधन, मछलियों की देखभाल तथा बेहतर उत्पादन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।



कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मछली पालन को बेहतर आजीविका के रूप में विकसित करना तथा समूहों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले समूहों को उम्मीद है कि इस जानकारी का उपयोग कर वे मछली पालन के क्षेत्र में बेहतर उत्पादन और आय अर्जित कर सकेंगे।


बेलगहना से राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट।

Post a Comment

0 Comments