Ticker

6/recent/ticker-posts

Korba: हर घर तिरंगा अभियान: कलेक्टर संजीव झा और एसपी संतोष सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में बने तिरंगा काउंटर से खरीदे तिरंगा झंडा

 हर घर तिरंगा अभियान: कलेक्टर संजीव झा और एसपी संतोष सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में बने तिरंगा काउंटर से खरीदे तिरंगा झंडा


देश प्रेम और राष्ट्र के सम्मान के लिए हर घर में तिरंगा झंडा लगाने जिले वासियों से की अपील



जिले की स्व सहायता समूह और लाइवलीहुड कॉलेज की छात्राएं बना रही तिरंगा झंडा


अभी तक 40 हजार तिरंगा बनाने का मिल चुका ऑर्डर

कोरबा पाली शशि मोहन कोशला

आजादी की 75वीं वर्षगाठ पर पूरे देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिले में 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत कोरबा जिला में भी बड़े पैमाने पर तिरंगा तैयार किया जा रहा हैं। साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर, जिला पंचायत और अन्य सार्वजनिक जगहों में महिला स्व सहायता समूह और लाइवलीहुड कॉलेज की छात्राओं द्वारा बनाए गए तिरंगा झंडे की बिक्री की जा रही है। कलेक्टर संजीव झा और पुलिस कप्तान संतोष सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित तिरंगा काउंटर से तिरंगा झंडा खरीदे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री झा ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर – घर में तिरंगा झंडा लगाने की अपील की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments