Ticker

6/recent/ticker-posts

Saja: सखी सहेली महिला स्व सहायता की महिलाओं ने घर-घर तिरंगा लगाने दिए संदेश

 सखी सहेली महिला स्व सहायता की महिलाओं ने घर-घर तिरंगा लगाने दिए संदेश


साजा :- पूरे देश में इन दिनों आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके तहत देश के प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त तक  अपने घरों में तिरंगा लगाने का आव्हान किया है, वही पूरे देश में घर-घर झंडा लगाने की मुहिम लोगों द्वारा चलाई जा रही है, इसी कड़ी में सखी सहेली महिला स्व सहायता समूह साजा के द्वारा भी झंडा लगाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं व नगर रहने वाले सभी लोगों से अपील भी किया कि वे अपने घरों पर आने वाले 15 अगस्त तक तिरंगा अवश्य लगाएं व आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाएं, उक्त कार्यक्रम में समूह के अध्यक्ष श्री मति शशि बाला साहू, उपाध्यक्ष श्री मति पूनम सिन्हा, सचिव श्री मति गीता सोनी, कोषाध्यक्ष श्रीमती जमुना जायसवाल, श्रीमती मोगरा बाई साहू, अंजू साहू व समस्त  समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments