Ticker

6/recent/ticker-posts

Gandai: छ.ग.शासन रजक कार कल्याण बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष का प्रथम आगमन गंडई में 2 नवंबर को सामाजिक लोग करेंगे स्वागत।

 लोकेशन:-गंडई

रिपोर्ट:-रवि रजक 

मो .9424294294


छ.ग.शासन रजक कार कल्याण बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष का प्रथम आगमन गंडई में 2 नवंबर को सामाजिक लोग करेंगे स्वागत। 



गंडई पंडरिया:- छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ शासन रजक कार कल्याण बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष लोकेश कन्नौजे जी का प्रथम आगमन गंडई के ग्राम लिमो  में बुधवार 2 नवंबर को दोपहर 12 बजे  लोमश रजक के दशगात्र के कार्यक्रम में हो रहा है।  उनके साथ में प्रदेश अध्यक्ष मनोज निर्मलकर सिरसाकला भिलाई, प्रदेश महासचिव कृष्ण कुमार निर्मलकर बिलासपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम निर्मलकर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बलौदाबाजार भाठापारा जिलाध्यक्ष श्रीराम रजक ,प्रदेश संरक्षक झड़ीराम कन्नौजे, महिला प्रदेश महासचिव निर्मला रजक, प्रदेश मीडिया प्रभारी कमलेश रजक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज के अनेक पदाधिकारी भी इस काफिले में सम्मिलित रहेंगे। जिनका स्वागत गंडई परिक्षेत्र के सामाजिक लोग प्रदेश महिला प्रवक्ता नेम बाई निर्मलकर के नेतृत्व में करेंगे।

Post a Comment

0 Comments