Ticker

6/recent/ticker-posts

KORBA: पाली ब्लाक स्थित पहाड़ी नरसिंह गंगा (पिकनिक स्पॉट) में मनाई गई कार्तिक पूर्णिमा*

पाली ब्लाक स्थित पहाड़ी नरसिंह गंगा (पिकनिक स्पॉट)  में मनाई गई कार्तिक पूर्णिमा*


 कोरबा  पाली    शशि मोहन कोशला


नरसिंह गंगा के झरने से बारो माह गिरता है पानी, नहाकर मन हो जाता है आनंदित   


जिला पंचायत सदस्य द्वारा विशेष भंडारे कर सभी के साथ मनाई गई कार्तिक पूर्णिमा



कोरबा पाली- सुदूर पहाड़ी  वनांचल क्षेत्र में स्थित नरसिंह गंगा पहाड़ी  वैसे तो 12 महीने पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है लेकिन कार्तिक पूर्णिमा में विशेष तौर पर वहां मेला लगता है जिसमें हजारों की संख्या में पर्यटकों के द्वारा पहाड़ी में स्थित मंदिर में दर्शन पूजन कर पिकनिक का लुफ्त उठाते हैं। शिव भक्तों के अनुसार इसी दिन भगवान भोलेनाथ ने त्रिपुरासुर नामक महाभयानक असुर का संहार कर दिया जिससे वह त्रिपुरारी के रूप में पूजित हुए। इससे देवगण बहुत प्रसन्न हुए और भगवान विष्णु ने शिव जी को त्रिपुरारी नाम दिया जो शिव के अनेक नामों में से एक है। इसलिए इसे 'त्रिपुरी पूर्णिमा' भी कहते हैं।कार्तिक पूर्णिमा पर  जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 9 के प्रतिनिधि विजय बहादुर जगत (भाजपा अजजा मोर्चा जिला महामंत्री) के द्वारा इस विशेष दिन   पर नरसिंह गंगा में विशाल भंडारे का आयोजन कराया गया । जिसमें वहां पहुंचे ग्रामीण जनों के द्वारा भंडारा प्रसाद ग्रहण किया गया।कार्तिक मास में आने वाली पूर्णिमा वर्षभर की पवित्र पूर्णमासियों में से एक है. इस दिन किये जाने वाले दान-पुण्य के कार्य विशेष फलदायी होते हैं. 

कार्तिक का महीना भगवान विष्णु को समर्पित है. कार्तिक पूर्णिमा तिथि  के दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य का अवतार धारण किये था, जिन्हें भगवान विष्णु का प्रथम अवतार भी माना जाता है.  कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है. कार्तिक मास में भगवान विष्णु जल में वास करते हैं. पद्मपुराण में भी यह भी बताया गया है कि भगवान विष्णु मत्स्य रूप में पवित्र नदियों और जल स्रोत में वास करते हैं. ऐसे में नदी में स्नान  से व्यक्ति को वैकुण्ठ की प्राप्ति होती है और उसे मानसिक व शारीरिक समस्याओं से मुक्ति प्राप्त होती है ।इस आयोजन में मदनपुर सरपंच, सत्यनारायण ध्रुव, कुटेला मुड़ा सरपंच सत्यनारायण पैकरा,पंच विमल,मधु कश्यप, राजेश ठाकुर, संतोष यादव, रामयादव, नरेश, बिल्लू संजू, दीलिप यादव,कलेश्वर 

छतर सिंह  बिसाहु, शिवचरण, राजकुमार सहदेव वीरासिंह, संजु, राजकुमार,रामेश्वर दास आदि ग्रामीण जन उपस्थित रहें। 

Post a Comment

0 Comments