Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस 2023 जगोरायतार विधा केतुल शिक्षण संस्थान मुख्यालय दमकसा में मनाया जायेगा।

 *5 जून विश्व पर्यावरण दिवस 2023 जगोरायतार विधा केतुल शिक्षण संस्थान मुख्यालय दमकसा में मनाया जायेगा। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्राथमिक माध्यमिक हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी एवं  महाविद्यालय को सम्मानित किया जाएगा*


कमल सिन्हा __दुर्गुकोंडल 3 जून 2023 आयोजक संस्थान जगोरायतार विद्या केतूल शिक्षण संस्थान एवं अंतर्राष्ट्रीय जैन विधान परिषद मुख्यालय दमकसा के तत्वाधान में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस 2023 को ग्राम दमकसा स्थित नैसर्गिक पर्यावरण शिक्षा निकेतन ज्ञान बाड़ा दमकसा को समर्पित भू प्लाट में प्राकृतिक रूप से उगे हजारों पेड़ पौधों के छांव में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी (कोदुम मेडेय) अर्थात (वनमेला पेड़ों की छाया तले) विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2023 को मनाया जायेगा पर्यावरण विद एवं  धर्मभाषाचार्य शेरसिह आंचला ने बताया है कि  विकासखण्ड दुर्गूकोंदल अतंर्गत प्रा.मा. हाईस्कूल एवं उच्चतर मा. शालाओं तथा महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षक संवर्धन के सम्बन्ध में निबंध लेखन एवं मौखिक वाचन प्रतियोगिता रखा गया है जिसमें प्रथम पुरुस्कार 500 द्वितीय पुरुस्कार 260 एवं सन्तावना पुरुस्कार रखा गया है। -इसके अलावा इस वर्ष नव विवाहित जोड़ो को पेड़ लगाने पौधे भेट किया जायेगा। इतना ही नहीं 1 जनवरी 2023 से 4 जून 2023 को जन्म लेने वाले बच्चों के माता पिता को भी पौधे भेंट में देने की योजना है।तृतीय विषय बिन्दु है कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रा.मा.उ.मा. विद्यालय एवं महाविद्यालय को भी सम्मानित किया जायेगा। यह सिर्फ दुर्गूकोंदल विकासखण्ड

के विद्यालयों के लिए लागू होगा।इस आयोजन में संस्था से जुड़े सामाजिक पदाधिकारी एंव शासकीय कर्मचारी अधिकारी जिसमें शिक्षा विभाग एव वन विभाग से जुड़े कर्मचारी अधिकारियों का विशेष योगदान रहता है। और इस वर्ष भी रहेगा। इस वर्ष विशेष तौर पर निबंध लेखन तथा पर्यावरण विषय पर मौखिक वाचन स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा प्रतियोगिता रखा गया है। जिसमें विकासखण्ड अतंर्गत समस्त मा.प्रा. हाई स्कूल उ.मा. एव महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राएं इस प्रतियोगिता में सहभागी बनें।

Post a Comment

0 Comments