Ticker

6/recent/ticker-posts

GARIYABAND: माहेश्वरी समाज का चौथा नेत्र शिविर झाखरपारा में सम्पन्न

 माहेश्वरी समाज का चौथा नेत्र शिविर झाखरपारा में सम्पन्न


*निःशुल्क नेत्र शिविर में अब तक दो सौ से अधिक मरीजों को लाभ 



गरियाबंद - क्षेत्र भर में नेत्र   रोगीयों की कमी नहीं है ऐसे में माहेश्वरी समुदाय समाज सेवक बनकर उभरा है‌ नेत्र रोग पिडितों का परीक्षण कराकर रायपुर में जी एम नेत्रालय में मोतियाबिंद का इलाज करा कर विशेष ख्याति अर्जित किया है। माहेश्वरी समाज ने अपना चौथा वृहत नेत्र शिविर झाखरपारा में आयोजित किया जहां सैकड़ों की संख्या में हितग्राही परीक्षण कराने पहुंचे थे इस नेत्र शिविर में समाज के संरक्षक अनिल माहेश्वरी, अध्यक्ष मयूर भट्टर,सचिव सुभाष माहेश्वरी सहित अनिता माहेश्वरी, रामविलास, ओमप्रकाश, आनंद सारडा, डोरेलाल गांधी, दुर्गेश माहेश्वरी,भरत मुंदडा,सौरभ भट्टर, निखिल माहेश्वरी,विकास माहेश्वरी,आकाश ,शुभम अर्पित,आकाश,मुकेश,मंगल सहित महिला बिंग की अहम भुमिका रही।


चौथा शिविर झाखरपारा में अब तक तीन  सौ से अधिक नेत्र पिडित को मिला लाभ



माहेश्वरी समाज का अब तक  ये चौथा नेत्र शिविर है जिसमें पहला शिविर देवभोग जहां 68 नेत्र रोगियों का इलाज हुआ वहीं दूसरे शिविर घुमरगुडा में जहां 42 और तीसरा शिविर कैंटपदर में जहां 60 मरीजों का सफल नेत्र परीक्षण कर इलाज कराया गया इस प्रकार ग्राम झाखरपारा में चौथा शिविर का आयोजन किया गया जहां परीक्षण तो 200 मरीजो का हुआ पर 150 मरीजों को मोतियाबिंद आपरेशन के लिये रायपुर  में जी एम नेत्रालय भेजा गया।बाकि के मरीजों को प्राथमिक परीक्षण उपरांत सामान्य उपचार कर घर भेज दिया गया।


परीक्षण से लेकर आपरेशन तक नि शुल्क माहेश्वरी समाज उठा रहा पूरा व्यय



माहेश्वरी  समाज परिक्षेत्र देवभोग जिन मरीजों का परीक्षण करा रही है उन्हें अपने व्यय से रायपुर एम जी एम नेत्रालय ले जाकर इलाज करा रहीं है परीक्षण से लेकर आपरेशन तक का खर्च समाज कर रही है रोगियो को  एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ रहा है ऐसे ही पिछले तीन  शिविर के मरीजों का मोतियाबिंद आपरेशन खर्च कर चुकी है।मोतियाबिंद के मरीजों के आपरेशन में अच्छे क्वालिटी का लैंस लगाकर उनका सफल आपरेशन कराने में माहेश्वरी  समाज ने बड़ा योगदान  दिया है।


ब्लाक स्तरीय शिविर कराने का लक्ष्य माहेश्वरी समाज का  ये पहला समाज सेवा नहीं




माहेश्वरी समाज का ये पहला समाज सेवा नहीं है चार नेत्र शिविर के साथ साथ समाज रामनवमी और रथयात्रा से लेकर कोई भी हिन्दू शोभायात्रा हो उसमें अपनी सहोयोगी भूमिका निहित करता है वहीं अपने आराध्य देव शिव जी के महेश जयंती के अवसर पर अनेकों समाज सेवा कर सनातनी समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराया है।अलग अलग गांव में चार निशुल्क शिविर के बाद अब माहेश्वरी समाज ब्लाक स्तरीय नेत्र शिविर के आयोजन की योजना बना रही है।


क्षेत्र में नेत्र रोग मोतियाबिंद के मरीज ज्यादा इसलिये समाज सेवा की ओर --अनिल माहेश्वरी


समाज के संरक्षक सदस्य अनिल माहेश्वरी ने बताया क्षेत्र में गरीबी के कारण मोतियाबिंद मरीज अपने इलाज कराने असक्षम है इसलिये माहेश्वरी समाज ने सेवा का यह कदम उठाया है उन्होंने कहा माहेश्वरी समाज इसी प्रकार सेवा कार्य करता रहेगा और आगे भी ब्लाक स्तरीय बड़ा आयोजन कर शिविर के माध्यम  से वृहत संख्या में नेत्र रोगियों का निःशुल्क इलाज करायेगा।

Post a Comment

0 Comments