Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: छत्तीसगढ़ पेंशन धारी कल्याण संघ के पदाधिकारी खण्ड शिक्षा अधिकारी से सौजन्य भेंट किया*

 *छत्तीसगढ़ पेंशन धारी कल्याण संघ के पदाधिकारी खण्ड शिक्षा अधिकारी से सौजन्य भेंट किया* 



 दुर्गुकोंडल 6 जून 2023 छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ जिला उ ब कांकेर के जिला अध्यक्ष ठाकुर नरहरसिंह राठौर के मार्गदर्शन मे खण्ड शिक्षा अधिकारी अंतागढ़ श्री संजय ठाकुर से सौजन्य भेंट कर विकास खंड अंतागढ़ में  सत्र 2023 में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों की जानकारी ली गई। माह  मई2023 तक सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों की PPO नंबर और शिक्षकों को मिलने वाले परिलाभो की जानकारी चाही गई। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि  मई2023 तक सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को PPO  नंबर दी गई है और परिलाभो का भुगतान भी किया जा रहा है। माह जून 2023 में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों की जानकारी उच्च कार्यालय को भेजा गया है और समय पर परिलाभो की भुगतान हेतु कार्यवाही की जा रही है। सौजन्य भेंट हेतु दुर्गूकोंदल से देवेन्द्र ठाकुर,सखाराम नेताम , अंतागढ़ से लखेश्वर कुलदीप , ज़िला अध्यक्ष ठाकुर नरहरसिंह राठौर,जिला संगठन मंत्री देवराम नाग उपस्थित थे। आगामी सौजन्य भेंट  कांकेर विधानसभा क्षेत्र माननीय विधायक श्री शिशुपाल श्रीजी से दिनांक 9/6/2023 को समय 10 बजे निज निवास कांकेर में किया जावेगा।

Post a Comment

0 Comments