Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर शिव सैनिकों ने लिया संकल्प।

 भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर शिव सैनिकों ने लिया संकल्प।



दुर्गूकोंदल__09/06/2023 को भानूप्रतापपुर ,शिवसेना द्वारा आजादी की लड़ाई में देश को आजाद कराने हेतु सशस्त्र क्रांति के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि ,भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद कर मनाया गया ।इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए शिवसैनिकों ने संकल्प लिया कि वे भी भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षों से प्रेरणा लेते हुए देश पर आने वाले किसी भी संकट से लड़ने हेतु सदैव तैयार है। और आगे भी भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलते हुए समाज के अंदर होने वाली किसी भी प्रकार के जातिवाद, नशाखोरी, आतंकवाद,अन्याय ,अत्याचार ,भ्रष्टाचार और शोषण का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार खड़े है।                   राजेश विश्वकर्मा

Post a Comment

0 Comments