Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: *छत्तीसगढ़ पेंशन धारी कल्याण संघ तहसील स्तरीय मासिक बैठक संपन्न हुई*।

 *छत्तीसगढ़ पेंशन धारी कल्याण संघ तहसील स्तरीय मासिक बैठक संपन्न हुई*।        

   दुर्गुकोंडल 15 जुलाई 2023 


पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील दुर्गूकोंदल के पेंशनरों की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष ठाकुर नरहरसिंह राठौर एवं जिला संगठन मंत्री देवराम नाग की उपस्थित में आयोजित हुई। बैठक में  सर्व सहमति से 17 दिसम्बर 2023 को पेंशन दिवस सह सम्मान समारोह आयोजित करने प्रस्ताव पारित किया गया।  आयोजन को सफल बनाने आर्थिक सहयोग प्रदान करने सहमति दी गई। बैठक में   देवेन्द्र ठाकुर  को  तहसील अध्यक्ष डी,सी,पाल उपाध्यक्ष एवं श्रीमती जोहतरीन गौतम को सहसचिव निर्वाचित किया गया। पश्चात जिला अध्यक्ष द्वारा 22 जुलाई 2023 को जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित होने की जानकारी देकर अधिक से अधिक पेंशनरों को स्वस्थ्य परिक्षण कराने कांकेर जाने आग्रह किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरो की उपस्थिति में स्वास्थ परिक्षण कर दवाई दिया जायेगा। अवागमन की व्यवस्था हेतु उच्चाधिकारियों से संपर्क किया जा कर जानकारी दी जाएगी। बैठक में सेवालाल चिराम, देवेन्द्र ठाकुर, अवधराम निर्मल, अंजोर चिराम, भगवान सिंह वट्टी , नमीता राय, जोहतरीन गौतम ओमेशवरी आदि  उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments