*ब्लाक के 27 संकुल समन्वयको ने विधायक से मुलाकात की।*
दुर्गुकोंदल ।8अकटूबर 2023 विकासखंड मुख्यालय दुर्गुकोंदल अंतर्गत शासकीय कन्या हाई स्कूल के उन्नयन कार्यक्रम में पधारे विधायक श्रीमती सावित्री मनोज सिंह मांडवी से दुर्गूकोंदल ब्लॉक के सभी 27 संकुल समन्वयकों ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान संकुल समन्यकों ने अपने ब्लॉक के संकुलों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की ,साथ में शिक्षा के गुणवत्ता का भी चर्चा की। वर्तमान में jee neet,नवोदय, राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा का सफल आयोजन, निशुल्क कोचिंग एवं अन्य गतिविधियों में संकुल समन्यकों के अहम भूमिका होती है बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सभी संकुल में एक कंप्यूटर एवं प्रोजेक्टर के साथ ब्लॉक मुख्यालय में शिक्षा विभाग का सभागृह नहीं होने के कारण बहुत सारे परेशानियों का सामना करना पड़ता है दूसरे विभाग के भवनो में प्रशिक्षण एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जो समय में नहीं मिलने पर बहुत सारी परेशानियां का सामना करना पड़ता है। अतः उक्त समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सभी संकुल समन्यकों नें एक शिक्षा विभाग का सभागृह एवं 27 कंप्यूटर एवं प्रोजेक्टर की मांग माननीय विधायक महोदया से की है ।विधायक महोदय ने आश्वासन दिया है की कंप्यूटर और प्रोजेक्टर आदरणीया कलेक्टर महोदया से तुरंत दिलवाऊंगी ऐसा अस्वासन मिला है ।और आगामी सत्र में सभागृह की मांग पूरा की जाएगी।


0 Comments