Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: ब्लॉक स्तरीय ठाकुर गायता जोहारनी कार्यक्रम, बड़ी धूमधाम से दुर्गूकोंदल में मनाई गई ।*

 *ब्लॉक स्तरीय ठाकुर गायता जोहारनी कार्यक्रम, बड़ी धूमधाम से दुर्गूकोंदल में  मनाई गई ।*




दुर्गुकोदल ।  शनिवार को गोंडवाना भवन दुर्गूकोंदल मे ब्लॉक स्तरीय ठाकुर गायता जोहारनी कार्यक्रम सभी ब्लॉक के गायता पटेल एवं ग्रामीण जनो के द्वारा किया गया। गोंडवाना ब्लॉक अध्यक्ष झाड़ू राम उइके ने कहा सर्व गोंडवाना समाज गायता पटेल एवं ग्रामीण जन गांव के मिल के हम आज ठाकुर गायता जोहारनी कार्यक्रम ब्लॉक मे कर रहे है, सभी प्रमुख ग्राम के विकास के लिए तत्पर रहे मिल जुल कर कार्य करे।सर्व आदिवासी ब्लॉक अध्यक्ष जगत राम दुग्गा ने कहा कि समाज को एक साथ रह के काम करना और ग्राम को सहयोग गायता पटेल के द्वारा करना है और आम जनता को ग्राम प्रमुख के बातो को मानना है सभी को एक साथ चलना पड़ेगा,दुर्गूकोंदल गोंडवाना भवन के बॉउंड्री बॉल को बनाने के लिए विधायक महोदया से निवेदन किया।संतोष दुग्गा जिला सचिव ने कहा ग्राम के पालन पोषण गायता पटेल के हाथ मे होता है और सभी ग्राम वासी पेन पुरखा को माने,हमारे गोंडवाना रीति रीवाज संस्कृति को बना के रखना है। पटेल संघ अध्यक्ष मेहर सिंह कोमरा ने कहा कि गायता,पटेल को एक साथ एकता मे रहना जरुरी है तभी हमारा समाज संगठित रहेगा और समाज के रिति नीति, संस्कृति परंपरा बने रहे। हम एक दूसरे से ताल मेल नहीं बना नहीं पाते इसलिए हमारा समाज बिखर रहा है इसे सुधारने कि जरुरत है तभी हम आगे बढ़ सकते है कमलसिंह कोराम ने कहा कि हमारे समाज के सभ्यता रीति-रिवाज रहन सहन परंपरा को सहज का ऱखनेकी बात कही साथ हीं समाज के लोगों को एकजुट रह कर आपस में मिलजुल कर रहने की बात कही इस अवसर पर।गायता, पटेलो का स्वागत सम्मान किया गया।जिसमे क्षेत्र के विधायक सम्माननीय सावित्री मंडावी जी भी शामिल हुई और  *दुर्गूकोंदल गोंडवाना भवन के बॉउंड्रीबाल को बनाने कि घोषणा* कि गई।उन्होंने अपने संबोधन में गोंडवाना समाज के कार्यक्रम की प्रशंसा की जिसमें समाज के बच्चों को अच्छी शिक्षा और पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की बात की जैसे भी शिक्षा के प्रति समस्या आएगी उसे मुझे संपर्क करने की बात कही जो भी हो मैं शिक्षा के प्रति सहयोग करने में मदद करूंगी उसके अलावा कार्यक्रम की समाज की महत्वपूर्ण भूमिका समाज शिक्षित होगा तो देश शिक्षित होगा और हर चीज में विकास होगी इसके अलावा उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार समाज के लिए देवगुडी भवन गोटुल भवन परब त्यौहार के लिए राशि दे रही साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी समाज की परंपरा संस्कृति रीति-रिवाज रहन सहन को बना कर रखने कि बात कही साथ ही साथ एक जुटता से ताकत आती है मैं समाज के पदाधिकारी सदस्यगणो आयोजन समिति के सदस्यों को आभार करतीं हूं। कार्यक्रम मे गोंडवाना समाज ब्लॉक अध्यक्ष झाड़ूराम उइके, उपाध्यक्ष रमेश दुग्गा, रामचंद्र कल्लो, सचिव नेमा लाल कोमरा, सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक अध्यक्ष जगत राम दुग्गा, संरक्षक पंडित राम नरेटी, मेऱ सिंह दुग्गा,कमल कोर्राम,जिला सचिव गोंडवाना समाज संतोष दुग्गा, ब्लॉक सयुक्त सचिव सर्व आदिवासी समाज महत्तम दुग्गा, युवा प्रभाग अध्यक्ष कुबेर दर्रो,सर्कल अध्यक्ष सुरुगदोह बहादुर तुलावी, सर्कल अध्यक्ष दुर्गूकोंदल अघन नरेटी, पिलाराम उइके, सकुंतला नरेटी, सुमित्रा दुग्गा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष चैन सिंह नरेटी, रमशीला कोमरे,सर्कल अध्यक्ष चिहरो धरम नरेटी,राम कुमार उइके,मानसू आचला,मुकेश गावड़े बिरसिंह दुग्गा, मंच संचालक एवं समाज संरक्षक आयनू धुरू पूनऊ गावडे ने किया। गायता जोतिस दुग्गा, जयराम दुग्गा, पुरसोत्तम देहारी,नवळसिंह कल्लो, बैजू पुड़ो, हिरुराम नरेटी, चंदू नरेटी, राम दुलार देहारी, भुनेश जाड़े, दयाराम अचला, मेरसु हिड़को, सियाराम दुग्गा, देविराम कल्लो, एवं ग्रामीण जन उपस्तिथ हुए।

Post a Comment

0 Comments