Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते, पुलिस ने दो युवक को पकड़ा।*

 *अवैध अंग्रेजी शराब  परिवहन करते, पुलिस ने दो युवक को पकड़ा।*


20 पौव फाइन व्हिस्की अंग्रेजी शराब जप्त आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। दुर्गुकोंदल पुलिस को मिली सफलता।



दुर्गूकोंदल । कांकेर जिला के  दुर्गुकोंदल विकासखण्ड  अंतर्गत 

थाना  दुर्गुकोन्दल  में  पुलिसअधीक्षक  कांकेर के निर्दशानुसार एवम् अनुविभागीय अधिकारी प्रशांत पैकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनीष कुमार नेताम   के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक दाऊलाल भट्ट एवं जय मोहन पदमाकर  प्र .आर नोहरू राम नेताम के द्वारा शराब का अवैधरूप से परिवहन करते आरोपी 1. लालजी  नरेटी पिता चन्दर सिंह नरेटी उम्र 36 वर्ष, 2. बिरेन्द्र नेताम पिता सान्ता नेताम उम्र 27 वर्ष  साकिनान कोटपारा  सम्बलपुर  थाना  भानुप्रतापपुर के  कब्जे  से 20 पौवा सी.जी.फाइन विष्की  ब्रान्ड का अंग्रेजी शराब एवं  जप्ती रकम  500 रुपये, के साथ पकड़ाये जाने पर  34(1) आबकारी  अधिनियम की कार्यवाही कर अवैध शराब एवम् रक़म जप्त कर दोनो के विरुद्ध  कार्यवाही की गयी है क्षेत्र में लगातार अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments