Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: क्रिकेट प्रतियोगिता में लोहतर टीम ने ट्राफी पर कब्ज़ा किया।*

 *क्रिकेट प्रतियोगिता में लोहतर टीम ने ट्राफी पर कब्ज़ा किया।*



दुर्गूकोंदल| ग्राम पंचायत जाड़ेकूर्से  में स्व. रघुनाथ सिंह क्रिकेट मैदान में आयोजित छः दिवसीय पंचायत स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन हुआ जिसमें 28 टीमों ने हिस्सा लिया और सभी टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, प्रतियोगिता के अंतिम दिवस पहला सेमीफाइनल मैच PCC लोहत्तर और TARGET 11 सुरुंगदोह के मध्य खेला गया जिसमें लोहत्तर की टीम एक समय मैच अपने हांथो से निकलने वाला था लेकिन अंतिम 2 ओवर में  शानदार गेंदबाजी करतें हुए महज 12 गेंदों में 15 रन और 6 गेंद में 8 रन बनाने से रोकते हुए अंतिम 3 गेंदों में 2 रन की आवश्यकता थीं लेकिन अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी करतें हुए नवदीप पुरामे में 3 डॉट गेंद डालकर मैच को लोहत्तर के कब्जे में किया और फाइनल में पहुंचाया और फाइनल मुक़ाबला में जाड़ेकूर्से की टीम को महज 32 रनों पर ऑल आउट कर एक तरफा जीत हासिल किया और ख़िताबी मुक़ाबला में जीत हासिल किया और पुरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले मुकेश कोमरा को टूर्नामेंट ऑफ़ द सीरीज और नवदीप पुरामे को बेस्ट बॉलर का पुरुस्कार प्रदान किया गया टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका शंकर पद्दा, रविंद्र भालेश्वर, बलदेव दुग्गा, पूरन देहारी, विकास राजु नायक, फूलचंद बढ़ाई, राहुल मंडावी, संजय तारम, सहदेव दुग्गा ने निभाई और PCC लोहत्तर को जीत दिलाइ |

Post a Comment

0 Comments