Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: प्रगति लेडीज़ ग्रुप द्वारा खंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह पांच अक्टूबर को सद्भावना भवन दुर्गुकोंदल में आयोजित*

 *प्रगति लेडीज़ ग्रुप  द्वारा खंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह  पांच अक्टूबर को   सद्भावना भवन दुर्गुकोंदल में आयोजित*



दुर्गूकोंदल ।इस सम्बन्ध में तीन अक्टूबर को खंड शिक्षा अधिकारी एस पी कोसरे को ज्ञापन सहसूची  अध्यक्ष नीलम साहू,सहसचिव नमिता राय,रीता वस्त्रकार,रामेश्वरी शांडिल्य ने सौपते हुए कार्यक्रम के आयोजन व तैयारी पर चर्चा किये व मार्गदर्शन प्राप्त किये Iखंड शिक्षा अधिकारी ने प्रगति लेडीज़ ग्रुप के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि हमारे शिक्षक आपके इस पराया से उत्साहित तो होंगे साथ ही साथ उन्हें उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा भी मिलेगा Iआपके ग्रुप के यह प्रयास शिक्षा जगत के लिए एक अभिनव पहल है I अध्यक्ष नीलम साहू ने संवाददाता को बताया कि हमारा ग्रुप कुछ महिलाओ का एक छोटा सा समूह है जो अपने व्यस्त दिनचर्या से थोड़ा समय निकाल कर भारतीय संस्कृति,तीज.त्योहार व् परम्परागत स्थानीय संकृति को जीवित रखने आयोजन करती है,साथ ही साथ अर्थ संग्रहण कर एक दुसरे के सुख दुःख में सहयोग सहयोग व साथ देने का प्रयास रहता है Iइसका मुख्य उद्देश्य हमारी संस्कृति व परम्परा के प्रति आस्था बनी रहे, महिलासशक्तिकरण,सहयोग के अतिरिक्त हमारा प्रयास रहता है की हम महिलाओ को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने की कोशिश करते हैI ज्यादातर महिलाओ का जीवन घर परिवार के सेवा में ही जीवन गुजर जाता है ओ चाह कर भी अपने जीवन से अपने लिए समय नही निकाल पाती है।  हमारे ग्रुप के द्वारा विशेष रूप से जन्माष्टमी का त्योहार साथ मिलकर मनाया जाता है क्योंकि जन्माष्टी पर्व के ही दिवस हमारे ग्रुप का उदय हुआ है इसके हरेली,हलषष्टि,तीज, नवरात्रि, दशहरा, सावन उत्सव, होली,आदि साथ साथ मनाते हैI हमारे ग्रुप मे गृहिणी, ब्यवसायी,शिक्षिका और एक आंगनबाड्डी कार्यकर्ता भी हैँ अभी तक स्थानीय स्तर पर आयोजन कर रहे थे,खंड स्तर पर हमारा प्रथम आयोजन शिक्षक दिवस है Iजिसमे शिक्षा सत्र 2022-23में सेवानिवृत हुए सात शिक्षक,नई राष्ट्रिय शिक्षा निति 2020 के तहत 5+3+3+4 की अवधारणा के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता,प्राथमिक विद्यालय के अतिथि शिक्षक,सहायक शिक्षक,पूर्व मध्य्किक शाला,ब्यायाम शिक्षक,समग्र क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षक व प्राचार्य सम्मिलित है Iप्रगति लेडीज़ ग्रुप से संरक्षक जे गौतम के मार्गदर्शन में  नीलम साहू, उत्तरा वस्त्रकार, रामेश्वरी शांडिल्य,रीता वस्त्रकार,द्रौपदी मौहान,नमिता राय, रत्ना ब्यापारी,सरिता यादव,वर्षा लावतरे,सुशीला मजूमदार कार्यक्रम को सफल बनाने प्रयासरत है जिसमे उन्होंने सभी से सहयोग की अपेक्षा किये है

Post a Comment

0 Comments