Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: ढाबा में बैठाकर पिलाई जा रही थी शराब, तुमड़ीबोड़ पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

 पुलिस चौकी तुमडीबोड                                            जिला - राजनांदगांव

ढाबा में बैठाकर पिलाई जा रही थी शराब, तुमड़ीबोड़ पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 36(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध                                                     

आरोपी को गिरफ्तार कर की गई वैधानिक कार्रवाई 

आरोपी का नाम - मनीष तेजवानी पिता निर्मल तेजवानी उम्र 31 वर्ष साकिन नंदई चौक थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव ।             


          

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एंव नगर पुलिस अधीक्षक  वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में लगातार नशे के विरुद्व अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 07.07.2026 को पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ की टीम द्वारा क्षेत्र में जुर्म-जरायम पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि डोंगरगढ़ रोड स्थित छत्तीसगढ़ ढाबा तुमडीबोड़ में ढाबा संचालक द्वारा आने-जाने वाले लोगों को अपने ढाबा में बैठाकर शराब पिलाई जा रही है तथा चखना भी उपलब्ध कराया जा रहा है। सूचना पर  छत्तीसगढ़ ढाबा पहुच कर रेड कार्यवाही किया गया, ढाबा में बैठे लोग पुलिस को आते देखकर मौके से भाग गये । ढाबे में मौजूद व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मनीष तेजवानी बताया तथा स्वयं को ढाबे का संचालक होना बताया। ढाबा में मौके से 03 पौवा देशी प्लेन शराब, 02 खाली शराब पौवा, 04 डिस्पोजेबल गिलास शराब की गंध आती हुई, नमकीन के रैपर तथा शराब पिलाकर अर्जित की गई नगदी रकम 300 रुपये बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। आरोपी द्वारा अवैध रूप से अपने ढाबे में बैठाकर लोगो को शराब पिलाना पाए जाने से आरोपी के विरुद्व धारा 36(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई। 

      उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरी. धनीराम नारंगे, सउनि. चुन्नी लाल साहू, आर.प्रमोद करियारे, आर. मिथुन वर्मा, आर.चंद्रशेखर यादव, एवं चौकी तुमडीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments