Ticker

6/recent/ticker-posts

Janjgir: 110 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार शिवरीनारायण पुलिस की कार्यवाही

 विकास शर्मा की रिपोर्ट

जांजगीर चाम्पा पुलिस

दिनांक 13.10.2023


 110 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार शिवरीनारायण पुलिस की कार्यवाही


आरोपी रामनारायण केंवट उम्र 63 साल निवासी धरदेई थाना शिवरीनारायण


आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2), 59 क आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया



मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि *अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विशेष टीम जांजगीर एवं थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा थाना स्तर से टीम गठित किया गया था कि दिनांक  13.10.2023 को मुखबीर सूचना मिला की *आरोपी रामनारायण केंवट उम्र 63 साल साकिन धरदेई अपने घर के पीछे बाड़ी में अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु छिपा कर रखा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरोपी के कब्जे से *प्लास्टिक  जरिकेन में अलग अलग रखे कुल 110 लीटर कच्ची हाथ भट्टी का महुआ शराब कुल कीमती 11,000/ रू को बरामद किया गया है।


आरोपी रामनारायण केंवट उम्र 63 साल साकिन धरदेई थाना शिवरीनारायण के विरूद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 453/2023 धारा 34(2), 59 क आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् कार्यवाही किया जाकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।


उपरोक्त कार्यवाही में  प्रशिक्षु डीएसपी श्री संघमराम, निरीक्षक अशोक द्विवेदी, सउनि के.के.साहू प्रआर. तारिकेश पांण्डेय एवम गठित टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments