Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: पर्व* : *छोटी दिवाली का पर्व 23 को मनाएंगे*

 *पर्व* : *छोटी दिवाली का पर्व 23 को मनाएंगे*

*घर-घर सजेगा गन्ने का मंडप तुलसी विवाह तैयारी शुरु*



 दुर्गूकोंदल ।विकास खण्ड दुर्गुकोंडल सहित समेत पूरे अंचल में प्रबोधनी एकादशी, देवउठनी का पर्व अर्थात तुलसी विवाह 23 नवम्बर को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए गांव-गांव में विशेष तैयारी की जा रही है।

विकास खण्ड मुख्यालय दुर्गुकोंडल एवं पुरे अचल में देवउठनी पर्व को लेकर ग्रामवासी विशेष तैयारी कर रहे है। लोग इस पर्व को देवउठनी पर्व, तुलसी विवाह अर्थात छोटे दिवाली पर्व के नाम से जाना जाता है। इस दिन लोग अपने - तुलसी चबूतरा के सामने गन्ने का - मंडप सजाकर भगवान विष्णु ओर तुलसी की विवाह रचाया जाता है।  बताते हैं कि भगवान विष्णु चार महीनों से सयन कक्ष के बाद इसी दिन जागृत होता है और इसी दिन से शुभ कार्य जैसे शादी ब्याह, नए घरों  की पूजा पाठ समेत अन्य शुभ कार्य की शुरुआत हो जाती है। 

पंडित ऐमन प्रसाद मिश्रा ने बताया कि इस पर्व को लोग बडी ही धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन विधिविधान के साथ तुलसी चबूतरा में गन्ने का मंडप सजाकर उसमें भगवान विष्णु और माता तुलसी की विवाह रचाया जाता है। लोग इस पर्व पर कांदा कोचई, पुड़ी, बड़ा का प्रसाद के रूप में वितरण किया जाता हैं। इसके अलावा यादव जाति के लोग रातभर गौ माता को सोहई बांधने का रस्म अदायगी पूरी करते हैं।

Post a Comment

0 Comments