Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन

लोकेशन बालोद 

दिनांक 23.01.2024

दीपक देवांगन

 

 समाचार

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन 

का अंतिम अभ्यास हुआ सम्पन्न

बालोद 24 जनवरी 2024






जिला मुख्यालय बालोद स्थित सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह का सफल एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करने हेतु आज अंतिम अभ्यास सम्पन्न किया गया। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल और पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में समारोह का अंतिम अभ्यास सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव, एडीएम श्री शशांक पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील नायक,  एस.डी.एम. श्रीमती शीतल बंसल, एस.डी. ओ.पी. श्री प्रतीक चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्राची ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments