Ticker

6/recent/ticker-posts

Mahasamund: मुख्यमंत्री श्री साय आज महासमुंद में गुरु श्री रविदास महासभा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महासम्मेलन में शामिल होंगे*

*मुख्यमंत्री श्री साय आज महासमुंद में गुरु श्री रविदास महासभा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महासम्मेलन में शामिल होंगे*



महासमुंद 03 फरवरी 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज 3 फरवरी को महासमुंद जिला अन्तर्गत झलप में  गुरु श्री रविदास महासभा राज्यस्तरीय महा सम्मेलन में शामिल होंगे।

प्रोटोकॉल से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 12.35  बजे नारायणपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.35 बजे झलप के हाई स्कूल ग्रैंड पहुंचेंगे।

 यहां वे संत श्री रविदास समाज द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महासम्मेलन में शामिल होंगे।कार्यक्रम पश्चात वे 2.35 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


मुख्यमंत्री के साथ वन , जलवायु 

परिवर्तन एवम जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप भी  महासम्मेलन में शामिल होंगे।

Post a Comment

0 Comments