बालोद
लोकेशन -कंलगपूर
तारीख 12/03/24
ग्राम सिराभांठा निवासी समाजसेवक श्री राजेश कुमार सिन्हा ने दिया थाली और गिलास
जिला बालोद गुंडरदेही मुख्यालय के सिन्हा समाज ग्राम कलंगपुर जिला बालोद में सिन्हा समाज कलंगपुर द्वारा अनूठा पहल प्रारम्भ किया गया। पर्यावरण संरक्षण,व्यर्थ खर्च रोकने व स्वास्थ्य लाभ के उद्देश्य से सिन्हा समाज के समाज सेवक आदरणीय राजेश सिन्हा जी निवासी सिर्राभांठा ,वर्तमान निवास बॉम्बे के मार्गदर्शन व विशेष सहयोग से किसी भी सुख-दुख के कार्यक्रमों में डिस्पोजल-पतरी का उपयोग नहीं करते हुए थाली गिलास का उपयोग करने का सार्थक व ऐतिहासिक पहल किया गया।*
*आदरणीय राजेश सिन्हा जी ने ग्रामीण सिन्हा समाज कलंगपुर को 200 नग थाली व 200 नग गिलास प्रदान किया*
*ग्रामीण सिन्हा समाज कलंगपुर ने इस अभियान को सफलता पूर्वक निरंतर गति प्रदान करने के लिए 400 नग थाली व 400 नग गिलास का व्यवस्था व्यवस्था करते हुए जागरूकता का परिचय दिया।*
*उक्त अभियान का आगाज कल ग्रामीण सिन्हा समाज के संरक्षक अगेश्वर सिन्हा जी के सुपुत्र टकेश्वर सिन्हा के वैवाहिक कार्यक्रम से सिन्हा समाज की ईष्ट देवी माता बहादुर कलारिन एवं राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु का पूजा अर्चना करके किया गया*।
*इस पुनीत कार्य मे समाज के ही नहीं अपितु गांव में निवासरत अन्य समाज के अध्यक्षगणों व अन्य सामाजिकजनों की उपस्तिथि रही।*
*सभी समाज से उपस्थित ग्रामीणजनों ने इस पहल की प्रसंशा करते हुए भविष्य में ग्रामीण स्तर व अपने अपने समाज को भी पर्यावरण संरक्षण की ओर अग्रसर करने की बात कही।*
*इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरपंच पुष्पा गोविन्द सिन्हा, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सिन्हा समाज छ. ग. व पूर्व सरपंच गोविन्द सिन्हा, मंडलेश्वर गुंडरदेही मिलन सिन्हा, अध्यक्ष अर्जुन सिन्हा, संरक्षक अगेश्वर सिन्हा,कोषाध्यक्ष सोमन सिन्हा,युवा मंच अध्यक्ष खोमेंद्र सिन्हा, सचिव प्रमोद सिन्हा, भुपेन्द्र सिन्हा, तहसील महामंत्री लोकमान्य सिन्हा, तहसील कोषाध्यक्ष रामनारायण सिन्हा,पोषण सिन्हा,मदन सिन्हा, सूरज सिन्हा,संतोष सिन्हा, तोरण सिन्हा,रामचंद सिन्हा,लीलाधर सिन्हा,अध्यक्ष यादव समाज केवल यादव,पूर्व जनपद सदस्य कुशल साहू,विक्की साहू, सांसद प्रतिनिधि विकास जैन, पंच मानस कुल्हाड़े सहित सैकड़ों संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
रिपोर्टर
विजन टीवी चैनल के लिए संवाददाता रूपचंद जैन बालोद ब्यूरो चीफ दीपक देवांगन के साथ





0 Comments