Ticker

6/recent/ticker-posts

Balod: पूर्व माध्यमिक शाला चिचबोड में विदाई समारोह का आयोजन किया गया*

बालोद

लोकेशन -चिचबोड

तारीख 12/03/24


पूर्व माध्यमिक शाला चिचबोड में विदाई समारोह का आयोजन किया गया*




शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिचबोड में कक्षा 8 वी में अध्ययनरत  छात्रो को कक्षा 6वी व 7वी में अध्ययनरत छात्रों द्वारा विदाई सम्मान प्रदान किया गया।छात्रों में मानव श्रृंखला बनाकर विदायमान विद्यार्थियों का अभिनन्दन किया।इस अवसर पर उन्हें गुलदस्ता, कलम,चॉकलेट श्रीफल उपहार भेंट कर अगली कक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी।

      *किशोरावस्था में ध्यान केंद्रित करना बेहद आवश्यक*

कार्यक्रम के मुख्य अथिति संदीप जोशी प्रधानपाठक ने अपने आशीष वचन में कहा कि इस अवस्था में अक्सर हम लक्ष्य से दूर भटक जाते है जिससे असफल होते है।अतः हमें ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक मुकेश साहू जी ने बच्चों को अपने केरियर के प्रति सजग रहने के लिए मार्गदर्शन दिया। प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक कैलाश साहू व मधु नेताम  ने अच्छी परम्परा के लिए बच्चों को बधाई व आशीर्वाद प्रदान किया।

   *कोरोना के बाद वापसी कठिन दौर -शिक्षकों का मिला सहारा*

 विदायमान छात्रों की ओर से शालानायक सागर पटेल ने कहा कि महामारी के दौर में हम पढ़ाई में काफी पिछड़ गए थे पर हमारे गुरुजनों की सतत शिक्षा से हम निरन्तर आगे बढ़ रहे है।छात्रों की ओर से लेखराज ,यासमी, वसुंधरा ऐश्वर्या आदि ने स्कूल से जुड़े प्रसंगों पर अपने विचार रखे।

     आयोजक छात्रों की ओर से तानिया,भेषकुमारी,मानसी ने अपने विचार रखे।कार्यक्रम में संस्था की ओर से सभी छात्रों को  परीक्षा की शुभकामनाएं देते हुए कलम भेंट किया गया।साथ ही पौष्टिक फल ,व मिठाई वितरित की गई।कार्यक्रम का सफल संचालन कुमारी जानवी महिपाल व विभाष साहू तथा बच्चों की ओर से  द्रोणकुमार सार्वा शिक्षक ने आशीर्वाद प्रदान करते हुए आभार प्रदर्शन किया।इस अवसर पर कक्षा 8वी के छात्रों ने अपनी ओर से शाला को गमला भेंट की।


रिपोर्टर

विजन टीवी चैनल के लिए संवाददाता रूपचंद जैन बालोद की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments