जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम संपन्न
डोंगरगांव। नेहरू युवा केंद्र राजनांदगांव के द्वारा नगर के शास. बुनियादी प्रशिक्षण संस्थान डोंगरगांव में जिला स्तरीय पास पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसंधि पर संसद संतोष पांडे जी उपस्थित थे। अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य आर आर देशलहरे ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी व मां सरस्वती के पूजन अर्चन से किया गया। तत्पश्चात राजगीत का सामूहिक गान किया गया। उपस्थित युवा संसद के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सांसद संतोष पांडे ने कहा कि अब युवा जाग चुका है देश के लिए क्या अच्छा है क्या बुरा है इसका ज्ञान युवा में है और मोदी जी के सपनों का भारत बनाने में युवा अपना सर्वस्व समर्पित करने को तैयार है। अपने भाषण के बीच बीच में विभिन्न कविताओं के माध्यम से मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित छग प्रशिक्षित डीएड बीएड संघ के प्रांतीय प्रवक्ता एवं कोषाध्यक्ष हिमांचल प्रसाद ने अपने छात्र जीवन को स्मरण करते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य है कि जिस बीटीआई से मैंने अध्यापन किया है आज वहीं अतिथि के रुप में आने का अवसर मिला है। अपने स्वयंसेवक जीवन के बारे में बताते हुए हिमांचल प्रसाद ने कहा कि सिर्फ अपने लिए ही जीना जीवन नहीं है अपितु समाज के लिए कुछ अच्छा करने का प्रयास करते रहना चाहिए। महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी वीरेंद्र साहू ने उपस्थित विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए अध्ययन एवं अध्यापन के लिए यथासंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। प्राचार्य देशलहरे सर ने संस्था की उपलब्धि व आवश्यकता पर वक्तव्य देते हुए उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एकलव्य ने किया। उक्त अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी, रामकुमार गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मी नारायण गुप्ता, संतोष यादव, बालकृष्ण सिन्हा, गुलशन हिरवानी, हेमंत वर्मा, जागेश्वर राजु यादव, योगेश पटेल, डिकेश साहू, योगेश पटेल, धनंजय साहू सहित नेहरू युवा केंद्र के सभी स्वयं एवम प्राचार्य आर आर देशलहरे सहित समस्त शिक्षक स्टॉफ विद्यार्थीगण व मीडिया जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ विजन टीवी
डोंगरगांव से ओमकार साहू की रिपोर्ट



0 Comments