*महेंद्रपुर में 5 वीं के विद्यार्थियों को न्योता भोज कराकर दी गई विदाई*
दुर्गूकोंदल ।प्राथमिक शाला महेंद्रपुर में पाँचवी के छात्रों को विदाई दी गई।इस मौके पर
प्रधान पाठक श्रीमती सुमित्रा कोठारे और शिक्षक देवाराम कोठारे द्वारा न्योता भोज कराया गया।जिसमें बच्चों को खीर,पुड़ी, दाल चावल, सब्जी परोसा गया। इस अवसर शाला प्रबंधन समिति के सदस्य रामसिंग सलाम, रामेश्वर जैन,विष्णु जैन मन्साराम,विजय दुग्गा, सुरेश जैन अनुराधा सलाम, राजेन्द्र उयके, तथा मा.शा. के शिक्षक सुखुराम नेताम ,देवीलाल मंडावी, रविशंकर साहू, श्रीमती लीना नेताम,जीतेश्वरी दरेंद्र,बिन्दा सलाम एवं आंगनबाडी के समस्त स्टाफ ,पालक व छात्राए उपस्थित थे । मंच संचालन नियंता हुर्रा ने किया।





0 Comments