*मोदी की एक और गारंटी पूरी धान की अंतर राशि जमा होने से किसानो मे हर्ष का माहौल*
*प्रदेशवासियो किसानो से किया वादा निभाया अब छत्तीसगढ़िया किसानों को होगा बड़ा फायदा*
*दुर्गूकोंदल| दुर्गूकोंदल विकासखंड मे विकासखंड स्तरीय कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम हुई जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा जी,छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी, मध्यप्रदेश के ओजस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव जी और छत्तीसगढ़ के तीन बार के मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी वर्चुअली जुड़े और ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम कि शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र मे पुजा अर्चना के पश्चात किया गया कार्यक्रम मे वर्चुअली श्रीमान अर्जुन मुंडा जी केंद्रीय कृषि मंत्री भारत सरकार किसानो के साथ जुड़े और किसानो को सम्बोधित किया, छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है जो आज पुरे देश मे सबसे अधिक धान के मूल्य देने वाला राज्य बना छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय जी की किसान हितैषी सरकार ने अपना वादा पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ मे कृषि को बढ़ावा देने के लिए पहल कर रहें है जिससे छत्तीसगढ़ के किसानो को सरकार की योजनाओं का सही लाभ मिल सके छत्तीसगढ़ मे कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के 24.72 लाख से अधिक किसानो के खाते मे 13320 करोड़ रूपये की अंतर की राशि ट्रांसफर किये |*
*पीएम मोदी की एक और गारंटी हुई पूरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश की सभी विवाहित महिलाओं को 12000 रुपये सालाना देने का वादा किया था जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 10 मार्च को अपने दूसरी गारंटी भी पूरी कर दी और आज किसानो से किया वादा पूर कर किसानो को मजबूती प्रदान किया है|*
*छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने किसानो को सम्बोधित किया जिसमें छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है और आज छत्तीसगढ़ के किसानो का अन्न अयोध्या मे रामलला प्राण प्रतिष्ठा मे अन्न प्रदान कर प्रदेश का मान बढ़ाने वाले छत्तीसगढ़िया किसानो को सम्मान देने का काम हमारी सरकार कर रही है, और मोदी जी के गांरटी के तहत तेंदुपत्ता संग्रहण 5500 मानक बोरा और चरण पादुका योजना पुनः चालू किये जाने की बात कही हर सप्ताह रामलला के दर्शन के लिए ट्रेन रवाना होगी, मुख्यमंत्री जी ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे मे सबको अवगत कराया और देश को सशक्त बनाने मे किसानो का कितना महत्वपूर्ण भूमिकाओ के बारे मे भी बताया|*
*कार्यक्रम के मुख्यातिथि कृषि सभापति नागसाय तुलावी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करतें हुए कहा कि आज किसानो से किया वादा छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरी की जिससे किसानो को कृषि कार्य करने मे सहयोग मिलेगा कृषि उन्नति योजना से मिलने वाली आदान सहायता राशि जो आज आपके खाते मे आयी है यह मोदी जी की गारंटी के तहत आप लोगों को प्रदान किया जा रहा है जिससे छत्तीसगढ़ के किसानो का मान सम्मान बढेगा| और कृषि विभाग के अधिकारीयों से कहा कि सभी किसानो को सरकार कि योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करें | अशोक जैन ने सम्बोधित करतें हुए कहा कि आज भाजपा ने अपनी गारंटी के एक एक वादे को गिन गिन पूर्ण कर रही है उसी के तहत आज कृषक उन्नति योजना के तहत आज अंतर राशि जमा किये जा रहें है सब के साथ सबका विकास के साथ छत्तीसगढ़ के किसानो के विकास के लिए एक कदम और बढ़ाते हुए सम्मान देने कि काम हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है भाजपा सरकार चाहती है कि किसानो का विकास करने मे आज कदम बढ़ाया है|*
*आज छत्तीसगढ़ मे भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार की अपने एक एक वादे को पूरा कर रही और और आगे जो वादा किया है उसे भी पूरा करने जा रही है जिससे हम सशक्त बन सकते है और अपना सर्वांगीण विकास कर सकते हैं दुर्गूकोंदल के किसानो को कृषक उन्नति योजना के तहत राशि मिलने से किसानो के चेहरे मे स्पष्ट खुशियाँ दिखाई दें रही है| दुर्गूकोंदल के किसानो ने प्रधानमंत्री मोदी जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय जी, केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा जी, रामविचार नेताम कृषि मंत्री और दयाल दास बघेल खाद्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद दिया जिन्होंने हम किसानो से किया वादा पूरा किया और छत्तीसगढ़ के किसानो के लिए गौरव की बात है की छत्तीसगढ़ भारत का पहला राज्य होगा जो धान को सबसे अधिक राशि मे धान की खरीदी कर रही है| कार्यक्रम में अतिथि के रूप मे श्रीमती राधा जैन जी श्री देवेंद्र टेकाम जनपद सदस्य दुर्गूकोंदल, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमति शकुंतला नरेटी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री अशोक जैन जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री सिरो कोमरे, भाजयुमो मंडल महामंत्री श्री विकास राजु नायक, आयनू ध्रुव पूर्व जनपद उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष लघु वनोपज संघ पूर्व वनमंडल भानुप्रतापपूर, SC मोर्चा मंडल अध्यक्ष धनराज टांडिया जी सहित दुर्गूकोंदल ब्लॉक के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी देवराज कोमरे एवं कृषि विभाग के कर्मचारी दुर्गूकोंदल ब्लॉक के सैकड़ो किसान शामिल हुये |*


0 Comments