गाड़ा समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज को संगठित रख नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लेकर किया शपथ ग्रहण
*लोकतांत्रिक प्रकिया से संपन्न हुए निर्वाचन प्रणाली में शेष नारायण सोनवानी चुने गए थे अध्यक्ष
गरियाबंद --देवभोग में विकासखंड स्तरीय निर्वाचित गाड़ा समाज पदाधिकारियों ने आज शपथ ग्रहण किया। आयोजन में अतिथि के रूप में समाज के सेवानिवृत्त अफसरों को आमंत्रित किया गया था।मुख्य अतिथि के रूप में तेजराम जगद्दले ,विशेष अतिथि के रूप में के एल चौहान ,बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं समाज के पूर्व पदाधिकारी सुखचंद बेसरा मौजूद रहे,।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनांदगांव में डीएफओ के रूप में पदस्थ स्थानीय निवासी अशोक सोनवानी ने किया,विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी नाग, बंसी तांडी के मौजूदगी में शपथ ग्रहण संपन्न हुआ।बाबा भीमराव अंबेडकर की पूजा अर्चना के बाद संविधान को साक्षी मानकर शपथ ग्रहण शुरू हुआ।
नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष शेष नारायण सोनवानी ने शपथ लेते ही अपने सम्बोधन में समाज को संगठित रख नई ऊंचाई तक पहुंचाने का संकल्प को दोहराया।इसके बाद बारी बारी से सभी पदाधिकारियों ने शपथ लिया। सामाजिक संगठन में निर्वाचित सचिव यशवंत बघेल कोषाध्यक्ष दिगम्बर स्वर्ण ,उपाध्यक्ष देवनाथ बघेल ,निराकार डोंगरे, मानसिंह दुर्गा, शैलेन्द्री डोंगरे, महिला पदाधिकारी में महिला ब्लॉक अध्यक्ष शुक्रवारी नागेश, सगंठन प्रभारी लक्ष्मी डोंगरे, महिला सचिव तुलसी प्रधान को अतिथियों ने शपथ दिलाया।
संगठित समाज ही सामाजिक उत्थान का सशक्त मंच_
संगठन समाज एकता का प्रतीक नारा लगाते हुए उद्बोधन में कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के एल चौहान पूर्व कलेक्टर ने समाज के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी साथ समाज संगठन एकता की बात कही समाज में एकरूपता बने रहने का संदेश भी दिया तो वही बिन्द्रानवागढ़ के विधायक जनक धुर्व ने संगठनात्मक संरचना बनाने में अपनाई गई निर्वाचन पद्धति की सराहना करते हुए कहा कि एसी लोकतांत्रिक प्रकिया से मिले जिम्मेदारी हमेशा कर्तव्य पथ पर चलने की सीख देती है।

.jpeg)
0 Comments