Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: शिक्षा गुणवत्ता पर चर्चा एवं एफ एल एन विद्यार्थी सूचकांक की जांच*

*शिक्षा गुणवत्ता पर चर्चा एवं एफ एल एन विद्यार्थी सूचकांक की जांच*



दुगुकोदल । आज वि खं दुर्गूकोदल अंतर्गत संकुल केन्द्र कोदापाखा के प्राथमिक शाला पाउरखेडा, बोकराटोला एवं सनतराई मे एफ एल एन विद्यार्थी सूचकांक की जांच समुदाय के समक्ष किया गया। नोडल शिक्षक  शत्रुघ्न साहू,  अन्नू मरकाम, It's घनश्याम सहारे द्वारा मूलभूत भाषाई, गणितीय कौशल के विद्यार्थी सूचकांक के आधार पर समुदाय के समक्ष एफ एल एन  कौशल की जांच की गई। साथ ही शिक्षा गुणवत्ता पर समुदाय से चर्चा की गई एवं बच्चों मे कक्षा अनुरूप कौशल के विकास के लिए और, अधिक बेहतर प्रयास करने, शिक्षकों को सुझाव दिया गया। 

उत्सुकता वश पालको ने भी बच्चों से स्तर अनुरूप प्रश्न पूछकर संतुष्टि ब्यक्त किए। 

 इस अवसर पर  सुन्दर लाल चुरेन्द्र,  उत्तम चंद वारे,  मन्नू नायक,  सुलोचना सोम, संकुल समन्वयक  रामचन्द दुग्गे,  नीलकंठ सोरी, एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सदस्य बड़ी संख्या मे पालकगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments