Ticker

6/recent/ticker-posts

Janjgir: कृषक उन्नति योजना खरीफ 2023 आदान सहायता राशि वितरण समारोह का हुआ आयोजन

कृषक उन्नति योजना खरीफ 2023 आदान सहायता राशि वितरण समारोह का हुआ आयोजन














नवागढ़/जांजगीर : जांजगीर चाँम्पा जिला के अंतर्गत नवागढ़ मुख्यालय के कृषि विस्तार केन्द्र परिसर में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया,

जिसमें अतिथि के रूप में प्रिति देवी सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष),शैलकुमारी राठौर(कृषि स्थायी समिति),नरेन्द्र कौशिक(भाजपा मंडल अध्यक्ष),संजीव बंजारे सहित कई लोग शामिल हुए,

तत्पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता एवं माला पहना कर किया ,साथ ही अतिथियों ने किसान भाईयों को संबोधित भी किया,

वहीं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना अंतर्गत किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान का उपार्जन किया गया हैं।समर्थन मूल्य से अंतर राशि का अंतरण कृषक उन्नति योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में जिला बालोद में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राशि का हस्तांतरण किया गया ,मुख्यमंत्री के द्वारा डी बी टी के माध्यम से भुगतान किया गया।

वहीं वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी जे पी बघेल ने कहा कि आज कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदी की गयी हैं, उसकी अन्तर की राशि छत्तीसगढ़ के सरकार द्वारा उनके खातों में डाला गया हैं,उसी के तहत सभघ सम्मानीय किसान बंधुओं व जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर विकास खण्ड स्तरीय शिविर आयोजित कर सभी किसान भाईयों को वर्चुअल के माध्यम से संबोधित किया गया


इस दौरान जे पी बघेल वरिष्ठ कृषि अधिकारी, टी आर चौकसे(ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी),सी बी बंजारे(ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी),नरेन्द्र साहू(भाजपा युवा प्रकोष्ठ ),राजेन्द्र कश्यप(सक्रिय कार्यकर्ता),तेरस साहू पार्षद प्रतिनिधि ,अजीत बंजारे,पत्रकार बंधु  लखन कश्यप, राकेश साहू,संतोष रात्रे,मोहर सिंह, सहित किसान भाई भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments